ब्रेकिंग न्यूज़
काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार | पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ | छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ | नावों से घर-घर राहत, अब गोमती किनारे बनेगा सुरक्षा कवच | वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | काशी के आसमान में गूंजेगी वायुसेना की गर्जना, नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों को अंतिम धार | पढ़ाई की राह में पैसा नहीं बनेगा रोड़ा- CM योगी, 4.60 लाख छात्रों के खातों में पहुंचे ₹148 करोड़ | छात्रवृत्ति से खुलेगी पढ़ाई की राह, 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 148 करोड़ | नावों से घर-घर राहत, अब गोमती किनारे बनेगा सुरक्षा कवच | वडनगर से उठी सेवा की लहर, लखनऊ में दिखा संकल्प का संगम | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती |
हाइलाइट न्यूज़
राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • जीवनदायिनी कही जाने वाली 108 एम्बुलेंस फिर एक बार संजीवनी हुई सिद्ध • लखनऊ पूर्व उपचुनाव मे प्रचार मे बढ़त बनाने मुकेश चौहान पहुंचे महानगर विस्तार - जितेन्द्र प्रताप सिंह • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत • जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद • <strong>स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ से मिला सकारात्मक सहयोग: मुख्यमंत्री</strong> • "मंत्री हर्षवर्धन की तत्परता: जयपुर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार" • राम-सिया के आदर्श दांपत्य की छाया में—उदय राज को वैवाहिक वर्षगांठ पर शुभकामनाएं • जीवनदायिनी कही जाने वाली 108 एम्बुलेंस फिर एक बार संजीवनी हुई सिद्ध • लखनऊ पूर्व उपचुनाव मे प्रचार मे बढ़त बनाने मुकेश चौहान पहुंचे महानगर विस्तार - जितेन्द्र प्रताप सिंह • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत • जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद • <strong>स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ से मिला सकारात्मक सहयोग: मुख्यमंत्री</strong> • "मंत्री हर्षवर्धन की तत्परता: जयपुर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार" •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश

D

Dainik India News

• 5538 views
मुख्यमंत्री ने किया वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिये निर्देश

खेल संरचना को नया आयाम देगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के राजातालाब स्थित गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। 451 करोड़ रुपये की लागत से 30.66 एकड़ में विकसित हो रहे इस स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने ड्रेनेज, सड़क कनेक्टिविटी, दर्शक सुविधा और तकनीकी मानकों की जानकारी ली और निर्माण में लगे इंजीनियरों, श्रमिकों और अन्य कर्मियों से भी संवाद किया।

पूर्वांचल में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर 2023 को इस स्टेडियम का शिलान्यास किया था। यह उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के कौशल विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अत्याधुनिक स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ बैडमिंटन, टेबल टेनिस और तैराकी जैसी खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे पूर्वांचल को एक नया खेल हब मिलने जा रहा है।

खेल संरचना को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि यह स्टेडियम पूर्वांचल में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों की सुविधाओं और सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!