ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ रु0 की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श इंदिरा नगर में सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम समागमअरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ रु0 की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत समर्पण ओल्ड ऐज होम में केजीएमयू का निःशुल्क जेरियाट्रिक स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों के लिए करुणा, सेवा और विज्ञान का अनुपम संगम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षामंत्री से भेंट, महाकुंभ 2025 पर विचार-विमर्श इंदिरा नगर में सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम समागमअरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ भव्य होली मिलन समारोह आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार English

दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

4173 views
दीपावली एवं डाला छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न


त्योहारों में उल्लास और आस्था बनाए रखें, सुरक्षा एवं व्यवस्था की पूरी तैयारी के निर्देश – जिलाधिकारी


डीजे और पटाखों पर रहेगी कड़ी निगरानी, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई – पुलिस अधीक्षक

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन तथा डाला छठ पर्व के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।

बैठक में समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न सुझाव रखे। इनमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक, सड़क पर पटाखे चलाने पर नियंत्रण, डाला छठ के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, घाटों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट एवं तिरंगा लाइट की मरम्मत, तेज डीजे पर रोक और खाद्य सैंपलिंग के नाम पर दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने जैसे बिंदु प्रमुख रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्यौहार आस्था एवं उल्लास के साथ मनाए जाएं। संबंधित विभाग अपनी तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर लें। उन्होंने स्वास्थ्य एवं फायर ब्रिगेड टीम को एक्टिव मोड में रहने, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की तैनाती, घाटों की साफ-सफाई, महिला चेंज रूम और डस्टबिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी जनसहयोग से सभी पर्व सकुशल संपन्न होंगे।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उपद्रव फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे के उपयोग पर नियंत्रण रहेगा तथा पटाखों से संबंधित शासनादेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

व्यापार मंडल के सदस्यों से उन्होंने अपील की कि सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें न बढ़ाएं ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
समिति के प्रमुख सदस्यों में नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी, भरत लाल राही, संजय वर्मा, दिनेश लाल भारती, उमा शंकर ओमर, पंकज उपाध्याय एवं फैजल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!