ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर • UP बोर्ड 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओंमें सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई -जेपी सिंह • द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई • बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण • श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, `खेलो इंडिया' पहल के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की चर्चा की" • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर • UP बोर्ड 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओंमें सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई -जेपी सिंह • द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई • बोले लोकसभा स्पीकर तकनीक और विधायी संस्थाएं अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण पहुंचाने में महत्वपूर्ण •
Uncategorized English

जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश

D

Dainik India News

• 7062 views
जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश
  डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

   मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2022 दिनांक 24 मार्च,2022 से प्रारम्भ होकर 12 अप्रैल,2022 तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में सी0सी0टी0वी0 कैमरें सक्रिय है या नही, के बारें में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रश्न पत्र खोलने से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक सी0सी0टी0वी0 कैमरो के माध्यम से निगरानी कर रहे कर्मचारियो को तत्पर रहने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर प्रश्न-पत्रों के रखने एवं उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने का केंद्र बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरो, प्रश्न-पत्र रखे जाने वाले वाले स्ट्रांग रूम एवं उत्तर पुस्तिकाओं के जमा करने हेतु बनाये गए कमरों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रश्न-पत्र रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम में लगे ताले के सामने ही सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, साथ ही वहाँ पर शिफ्टवार एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश दिए। तालीमुद्दीन इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य को सभी सीसीटीवी कैमरे अनवरत रूप से सक्रिय रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया बोर्ड परीक्षा-2022 को लेकर शासन गंभीर है और इसे नकल विहीन, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी संबंधित लोगो की है। कही से भी अगर कोई शिकायत आती है तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!