ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
आटो मोबाइल एजेंसी के अंदर चौकीदार का शव मिला दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप की भरमार महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड सिडबी और टाटा पावर ने मिलाया हाथ, 1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित होंगे, तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> आटो मोबाइल एजेंसी के अंदर चौकीदार का शव मिला दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग कस्बे से लेकर गांवों तक झोलाछाप की भरमार महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार जनता को कर रहे परेशान, नहीं बना रहे किसान केडिट कार्ड सिडबी और टाटा पावर ने मिलाया हाथ, 1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित होंगे, तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em>
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया

D

Dainik India News

21 views
मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोण्डा के विकास खण्ड कटरा बाजार स्थित मैजापुर में बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप द्वारा संचालित चीनी मिल परिसर में एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास किया। 350 के0एल0डी0 प्रतिदिन क्षमता का यह एथेनाॅल प्लाण्ट एशिया का सबसे बड़ा एथेनाॅल प्लाण्ट होगा। यह संयंत्र 450 करोड़ रुपए की लागत से 65.61 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा।
शिलान्यास के उपरान्त अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। इसलिए वे आज जनपद के किसानों और नौजवानों को बड़ी सौगात देने एक माह के अन्दर दोबारा गोण्डा आए हैं। उन्होंने कहा कि मैजापुर में बन रहा एथेनाॅल प्लाण्ट एशिया का एकमात्र सबसे बड़ा प्लाण्ट है। इस प्लाण्ट के बनने से जिले के 60 हजार किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर यह प्लाण्ट जनपद के किसानों व युवाओं के लिए तरक्की का द्वार खोलेगा, वहीं 15 मेगावाॅट विद्युत उत्पादन से पूरे देवीपाटन मण्डल को जगमग करने का भी काम करेगा। एथेनाॅल प्लाण्ट बन जाने से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने में मदद मिलेगी तथा गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान भी बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एथेनॉल प्लाण्ट के बन जाने पर हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों की खुशहाली का नया रास्ता खुलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एथेनॉल प्लाण्ट की स्थापना से पेट्रोल-डीजल के लिए विदेशों में जाने वाला पैसा अब किसानों की जेब में जाएगा। उन्होंने कहा कि बलरामपुर चीनी मिल इकाई मैजापुर चीनी मिल की पेराई क्षमता में अभिवृद्धि की जा रही है। पहले इस इकाई से 32 हजार कुंतल प्रतिदिन गन्ने की पेराई होती थी, जिसे बढ़ाकर अब 40 हजार कुंतल प्रतिदिन किया जा रहा है। उन्होंने एथेनॉल प्लाण्ट की स्थापना के लिए मिल के प्रबंध निदेशक श्री विवेक सरावगी को बधाई दी।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में किसानों की स्थिति ठीक नहीं थी। किसान अपनी मेहनत से अन्न उत्पादन करता था, उसके लिए क्रय की व्यवस्था नहीं थी, जनता भूख से मरती थी। किसान उपज का सही मूल्य न मिलने के कारण आत्महत्या करने पर मजबूर होता था। प्रदेश में अराजकता व्याप्त थी, लेकिन वर्ष 2017 के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य किया है। अब उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। विगत साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। समाज के हर तबके के लोगों को बिना भेदभाव के सरकार की हर योजना का लाभ देने का काम किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 जैसे संकट से उबरने में प्रदेश ने विश्व स्तर पर नाम कमाया है। प्रदेश में अब तक 15 करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका निःशुल्क लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड के दौरान स्वयं उन्होंने तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फील्ड में निकलकर प्रदेश की जनता को संकट से उबारने में सहयोग किया तथा कोविड काल से लेकर अब तक प्रदेश के किसी भी गरीब को भोजन के कारण असमय मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने अपील की कि जिन्होंने अब तक कोविड का टीका नहीं लगवाया है वे टीका जरूर लगवा लें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोण्डा जनपद में साढ़े चार वर्षों में 42 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना तथा लगभग 03 हजार लाभार्थियांे को मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित करते हुए उन्हें छत मुहैया कराई गई है। प्रदेश सरकार गरीबों को आवास, शौचालय, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ निःशुल्क खाद्यान्न वितरण भी कर रही है।  
मुख्यमंत्री जी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है। गुण्डाराज समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में अब निवेशकों की रुचि साफ दिख रही है और प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किए जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आने वाले दिनों मे प्रदेश की जनता को मिलेगा तथा रोजगार के द्वार भी लगातार खुलते चले जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मैजापुर चीनी क्षेत्र में सड़कों का उच्चीकरण शीघ्र कराते हुए बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए।
एथेनाॅल प्लाण्ट का शिलान्यास करने से पहले मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व लाभों का वितरण किया। मुख्यमंत्री जी ने किसानों तथा लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ व स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सरसों के 105 कुन्तल एवं मसूर के 160 कुन्तल बीज के मिनी किट, गेंहू के 7112 कुन्तल बीज, 11 कृषक उत्पादक संगठनों/समूहों को फार्म मशीनरी वितरित किये। साथ ही, 20 कृषकों को रोटावेटर, 03 कृषकों को रीपर क्रय हेतु अनुदान, 400 कृषकों को नमी सूचक यन्त्र सहित उद्यान विभाग के तहत पैक हाउस के कृषक लाभार्थी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टाॅल पर एक बच्ची का अन्नप्राशन कराया तथा 25 महिलाओं की गोदभराई भी करायी।
समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनपद को मुख्यमंत्री जी द्वारा विशेष स्नेह दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप गोण्डा अब हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
कार्यक्रम को कैसरगंज सांसद श्री बृज भूषण शरण सिंह एवं गोण्डा सांसद श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!