ब्रेकिंग न्यूज़
जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ | रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ | रेल सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी उत्कृष्टता और शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर पुनर्गठित किया जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह | उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट | बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी | ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ | संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश |
हाइलाइट न्यूज़
100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, और के.कामराज की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी सिंह का भव्य स्वागत नामांकन के दूसरे दिन सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल , राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ 100 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, और के.कामराज की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी सिंह का भव्य स्वागत नामांकन के दूसरे दिन सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल , राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस सनातन धर्म: भविष्य की चेतना का शाश्वत स्रोत सुरक्षा को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्वों एवं त्योहारों-के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा

D

Dainik India News

18 views
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्वों एवं त्योहारों-के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्वों एवं त्योहारों-नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, बारावफात, दीपावली आदि के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीद, गड्ढामुक्ति अभियान, निराश्रित गो-आश्रय स्थल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व सैनिटाइजेशन, शासकीय व जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के सम्बन्ध में भी समीक्षा की।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन, मण्डल, जनपद, तहसील तथा थाना स्तर के सभी अधिकारी इन त्योहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न किए जाने के लिए संवेदनशीलता, अनुशासन, गरिमा का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्वों एवं त्योहारों सहित अन्य आयोजनों के दृष्टिगत सभी धर्म व सम्प्रदायों के धर्मगुरुओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों आदि के साथ संवाद स्थापित किया जाए। अधिकारीगण छोटी से छोटी बातों का भी संज्ञान लें। पर्वों व त्योहारों के आयोजकों से भी संवाद स्थापित कर समस्याओं का निराकरण कराया जाए। पूजा-पण्डालों व रामलीला मंचन के स्थानों के आस-पास साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। विसर्जन मार्गों सहित अन्य सड़कें गड्ढामुक्त रहें।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए:सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के सम्बन्ध में पहले से तैयारी कर ली जाए। नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने पर्वाें के दौरान साफ-सफाई, निर्बाध जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। एण्टी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग तथा सेनिटाइजेशन का कार्य निरन्तर जारी रहे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अराजकता व अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। पर्वाें व त्योहारों की आड़ में अव्यवस्था व अराजकता को किसी भी प्रकार की छूट न मिले। समय रहते कार्रवाई हो। फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग की जाए। रूट चार्ट प्लान तैयार रहे। अभिसूचना से जानकारी प्राप्त होने पर तुरन्त कार्रवाई हो। संवेदनशील स्थानों व जनपदों में पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। अफवाहों को स्थान न मिले। सोशल मीडिया के प्रति निरन्तर सतर्कता रहे। मीडिया के समक्ष तत्काल घटना के सम्बन्ध में सही तथ्य प्रस्तुत किए जाएं। उत्तेजना, सनसनी और भड़काऊ बयानों व संदेशों पर कड़ी कार्रवाई हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही हर-हाल में सुनिश्चित हो।

अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति:सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अराजकता व अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। पर्वाें व त्योहारों की आड़ में अव्यवस्था व अराजकता को किसी भी प्रकार की छूट न मिले। समय रहते कार्रवाई हो। फ्लैग मार्च व फुट पेट्रोलिंग की जाए। रूट चार्ट प्लान तैयार रहे। अभिसूचना से जानकारी प्राप्त होने पर तुरन्त कार्रवाई हो। संवेदनशील स्थानों व जनपदों में पूरी सजगता व सतर्कता बरती जाए। अफवाहों को स्थान न मिले। सोशल मीडिया के प्रति निरन्तर सतर्कता रहे। मीडिया के समक्ष तत्काल घटना के सम्बन्ध में सही तथ्य प्रस्तुत किए जाएं। उत्तेजना, सनसनी और भड़काऊ बयानों व संदेशों पर कड़ी कार्रवाई हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही हर-हाल में सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गौ-तस्करी, अवैध शराब, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति व जनजाति महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर भी शीघ्रता से कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कायम अमन-चैन और शान्ति के वातावरण को हर हाल में बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं व बालिकाओं, कमजोर वर्गों के प्रति किए गए अपराधों के सम्बन्ध में भी अधिकारी पूरी तरह सजग और तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रखी जाए और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाए।

कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए:सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दालों तथा खाद्य तेलों की कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए। मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण हो। पर्वों एवं त्योहारों के दौरान मिठाई, खाद्य सामग्री आदि में मिलावट सहित कालाबाजारी व जमाखोरी की स्थिति में छापे की कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

पूर्वदशम् तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की पात्रता श्रेणी में आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजनी सुनिश्चित की जाए

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!