ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • <strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong> • श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल • श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से देश की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान सुदृढ़ हुई:सीएम • यू बी आई जोनल कार्यालय में किया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम का आयोजन • नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार • बर्रा सराय में आवासों में रिश्वतखोरी की शिकायत, खंड अधिकारी ने कहा निराधार • 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि • हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • <strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong> • श्रीनगर एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से कश्मीर को मिलेगा बल • श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से देश की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान सुदृढ़ हुई:सीएम • यू बी आई जोनल कार्यालय में किया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम का आयोजन • नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार • बर्रा सराय में आवासों में रिश्वतखोरी की शिकायत, खंड अधिकारी ने कहा निराधार • 2 मद्रास का 249वां स्थापना दिवस: शहीदों को दी श्रद्धांजलि •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर

D

Dainik India News

• 5841 views
मुरादाबाद में गरजे सीएम :तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर बेहतर बनाया लोगों का जीवन स्तर

सार

मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित, गले में पट्टा लटका कर घूम रहे माफिया 

मुरादाबाद के पीतल कारोबार ने प्राप्त किया अपना वैश्विक वैभव

विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए, मोदी सरकार ने 9 साल में कर दिखाया

बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज  मुरादाबाद।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं विकास पर फोकस कर लोगों का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने मुरादाबाद के शिल्पी पदमश्री दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट किया।  मुरादाबाद का पीतल कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था। कारीगर पलायन कर रहे थे। अब  मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है।

सोमवार को मुरादाबाद के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी जो 60 साल में नहीं कर पाए। मोदी सरकार ने उसे 9 साल में पूरा करके दिखाया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है। आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है। गांव गली और घरों का अंधियारा दूर कर सरकार ने अपने 24 घंटे बिजली देने के वायदे को पूरा किया है।

यूपी किसी की बपौती नहीं

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री होगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी किसी की बपौती नहीं है। अब यूपी में कोई माफिया राज नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है गुंडे माफिया पट्टी लटका कर चल रहे हैं । आम आदमी, महिलाएं,  छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मौसम और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपका स्नेह मुरादाबाद खींच ले आया

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौसम बिगड़ा और परिस्थितियां विपरीत थी लेकिन मुरादाबाद के लोगों का स्नेह उन्हें यहां ले आया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें हमेशा मां काली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जगत जननी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की जनता का स्वागत और अभिनंदन किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!