ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान • Foreign Goods Burnt in Lucknow, Demand Raised to Ban Amazon & Flipkart • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी • 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में कृषिमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, यह उ0प्र0 की ताकत भी है: मुख्यमंत्री • गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • तिनहरी में हुआ पापनाशिनी श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान • Foreign Goods Burnt in Lucknow, Demand Raised to Ban Amazon & Flipkart • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी • 01 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में कृषिमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, यह उ0प्र0 की ताकत भी है: मुख्यमंत्री • गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका

D

Dainik India News

• 6824 views
मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली :मेरठ के सरधना थाना इलाके के मढ़ियाई गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को गंगनहर में फेंक दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

घटना के अनुसार, मढ़ियाई गांव का रहने वाला सल्लू मियां मजदूरी करता है। वह अपनी ढाई साल की बेटी इकरा को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसे घुमाने ले जा रहा है। बच्ची अपने पिता के पीछे-पीछे चल दी। जब वे गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गंगनहर पर पहुंचे, तो सल्लू ने इकरा को गोदी में उठा लिया। जैसे ही वह पानी की ओर बढ़ा, इकरा घबरा गई और अपने पिता के सीने से लिपटकर "पापा-पापा" चिल्लाने लगी। इसके बावजूद, सल्लू ने निर्दयता से अपनी बेटी को अपने सीने से छुड़ाया और गंगनहर में फेंक दिया।

इकरा को गंगनहर में फेंकते समय सल्लू को जरा भी रहम नहीं आया। बच्ची जब पानी में फेंकी गई, तो वह एक बार भी ऊपर नहीं आई। सल्लू वहीं खड़ा रहा और देखता रहा कि इकरा मर गई या जिंदा है। जब उसे यकीन हो गया कि इकरा डूब चुकी है और वह जिंदा नहीं बची होगी, तब वह वहां से वापस घर लौट आया।

सल्लू के चार बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा था। पहले ही उसकी दो बेटियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब उसने अपनी ढाई साल की बेटी इकरा को गंगनहर में धक्का देकर मार दिया। अब केवल उसका एक बेटा ही बचा है। पुलिस को शक है कि जिन दो बेटियों की संदिग्ध मौत हुई है, कहीं उन्हें भी सल्लू ने किसी साजिश के तहत तो नहीं मार डाला। फिलहाल सरधना पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सल्लू से पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने पूरे मेरठ को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस निर्दयी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मेरठ की जनता का कहना है कि ऐसे जल्लादों को 1000 बार भी फांसी दी जाए तो कम है,लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील किया है ऐसी सजा मिले जिससे एक नजीर बन जाए कि भविष्य में इस तरह की गलती करने के लिए कोई सोच ना सके। पुलिस की जांच के बाद ही इस हृदयविदारक घटना के सभी पहलू स्पष्ट हो पाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!