ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे एकत्र हुए देश विदेश के प्रसिद्ध ग्रेस्टोइंटरलोजी चिकित्सकों का संगम - जे पी सिंह • राजभवन में गूंजी देशभक्ति, 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं • अखिल भारतीय परास्नातक बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्क रोग की भावनात्मक चिकित्सा - जितेंद्र प्रताप सिंह • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को • अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल • Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा • अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे एकत्र हुए देश विदेश के प्रसिद्ध ग्रेस्टोइंटरलोजी चिकित्सकों का संगम - जे पी सिंह • राजभवन में गूंजी देशभक्ति, 76वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं • अखिल भारतीय परास्नातक बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्क रोग की भावनात्मक चिकित्सा - जितेंद्र प्रताप सिंह • पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को • अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल • Hidden Health Indicators Behind Melasma in Women –Know the Facts? • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी के 43 जिले हुये कोरोना मुक्त:सूचना विभाग उत्तर प्रदेश

D

Dainik India News

• 7587 views
यूपी के 43 जिले हुये कोरोना मुक्त:सूचना विभाग उत्तर प्रदेश

कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश:सीएम योगी

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

जनपद अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात,
कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी,
मीरजापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, शामली, श्रावस्ती,
सीतापुर, सोनभद्र और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 04 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 94 है।
जनपद अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मीरजापुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर
98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,74,160 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 23 लाख 19 हजार 489 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन 548 में से अब तक 505 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 12 करोड़ 44 लाख 49 हजार कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। 09 करोड़ 54 लाख से अधिक लोगों वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 02 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनो डोज प्राप्त कर ली हैं। इस प्रकार लक्षित आयु वर्ग के 64.74 प्रतिशत ने एक डोज तथा 19.68 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा डेंगू, मलेरिया से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए। जनपद एटा, मैनपुरी, तथा कासगंज में भेजी गई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमें स्थानीय चिकित्सकों का मार्गदर्शन करें। उन्होंने रोगियों के उपचार के लिये समस्त चिकित्सालयों में सभी व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी प्रभावित किसानों को तत्परतापूर्वक मदद प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देशित किया कि पिछले दिनों विभिन्न जनपदों में हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य शीघ्र पूरा किया जाये। प्रभारी मंत्रिगण अपने-अपने जनपद का भ्रमण कर वहां की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करें तथा किसानों से संवाद भी स्थापित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना’ के उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक कृषकों एवं पशुपालकों सहित अन्य व्यक्तियों को 900 रुपए प्रति गोवंश की दर से प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि लाभार्थियों को यह धनराशि समय से उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने योजना की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण न करें। निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को यह कार्यवाही राजस्वकर्मियों के सहयोग से करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी जनपदों में आगामी 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन प्रारम्भ हो रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय शिल्पकला एवं अन्य उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास करते हुये स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दीपावली मेले में आमंत्रित किया जाये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखी जाए। खाद्य सामग्री में मिलावट की प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये प्रभावी कार्यवाही की जाये। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!