ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची • सनातन के संस्कार ही राष्ट्र की आत्मा हैं • कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह • कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथः सीएम योगी  • 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जोरदार प्रदर्शन • पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विकसित किये गये एण्ड टू एण्ड डिजिटल प्लेटफाॅर्म ‘पी0एन0बी0 ई-स्वनिधि’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को लेकर CBI हरिद्वार पहुंची • सनातन के संस्कार ही राष्ट्र की आत्मा हैं • कौडि़यों के दाम पर चीनी मिलें बेचने वाली बसपा कब से हो गई किसानों की हितैषी: सिद्धार्थनाथ सिंह • कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथः सीएम योगी  • 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का जोरदार प्रदर्शन • पंजाब नेशनल बैंक द्वारा विकसित किये गये एण्ड टू एण्ड डिजिटल प्लेटफाॅर्म ‘पी0एन0बी0 ई-स्वनिधि’ का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के जुड़ने से यूपी की निवेश यात्रा को मिलेगी और गति: सीएम योगी

D

Dainik India News

• 5976 views
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के जुड़ने से यूपी की निवेश यात्रा को मिलेगी और गति: सीएम योगी

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाक

उदयराज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जारी निवेश महाकुंभ से यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के जुड़ने से यूपी की निवेश यात्रा को और गति मिलेगी। जीआईएस-23 के दौरान आपने उत्तर प्रदेश में व्याप्त असीम संभावनाओं को महसूस किया होगा। उत्तर प्रदेश अपने विकास की नई गाथा लिख रहा है। बेहतर कानून व्यस्था, कनेक्टिविटी और निर्बाध विद्युत की उपलब्धता से यहां निवेश का बेहतर माहौल बना है। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपका आपका निवेश यहां सुरक्षित और फलदाई रहेगा।

सीएम योगी ने शनिवार को बेल्जियम के पूर्व उप प्रधानमंत्री और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष कृष पीटर्स के नेतृत्व में जीआईएस- 23 में हिस्सा लेने आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सबका स्वागत करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आप यूपी जीआईएस में शामिल हुए। इस सम्मेलन के दौरान आपको उत्तर प्रदेश निवेश की असीम संभावनाओं के बारे पता चला होगा। उन्होंने कहा कि यूपी भारत की आबादी का बहुत बड़ा राज्य है 25 करोड़ की जनसंख्या यहां निवास करती है, जो इसे भारत का सबसे बड़ा श्रम एवं उपभोक्ता बाजार बनाते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाला उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन के रूप में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छ वर्ष में यहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में बहुत कार्य हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित गति से बुनियादी ढांचे का विकास किया है, जिससे उद्योगों को वैश्विक एवं घरेलू बाजार तक पहुंच बनाने में लॉजिस्टिक्स की सुलभता में वृद्धि होगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे पास सबसे बड़ा लैंडबैंक है। उद्योग के हिसाब से औद्योगिक नीतियां हैं। मजबूत कानून व्यवस्था है। हम खाद्यान्न उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि निर्यात भी कर रहे हैं। देश में सबसे अच्छी उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश के पास है। उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश करने वाले हर एक निवेशक के हितों को सुरक्षित रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रदेश में न केवल निवेशकों का हित सुरक्षित होगा, बल्कि उन्हें हर प्रकार का संरक्षण भी मिलेगा।

यूपी में हम इन्फ्रास्ट्रक्चर की विभिन्न परियोजनाओं में करेंगे निवेश: यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के उपाध्यक्ष और बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री कृष पीटर्स ने निवेश अनुकूल माहौल प्रदान कराने के लिए सीएम योगी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक ने मेट्रो परियोजना में निवेश किया है। साथ ही हम विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं जैसे- आरआरटीएस (मेरठ), ईवी चार्जिंग एवं एविएशन के क्षेत्र में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए विचार कर रहें हैं। हम प्रदेश में 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहे हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!