ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर के रामकोला तथा सेवरही में विभिन्न विकास परियोजनाओ का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उगते हुए भगवान भास्कर को ब्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, परिवार की सुख शांति की की कामना लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी की पुनर्प्रतिष्ठा : सांस्कृतिक वैभव का पुनर्जागरण शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर के रामकोला तथा सेवरही में विभिन्न विकास परियोजनाओ का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उगते हुए भगवान भास्कर को ब्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, परिवार की सुख शांति की की कामना लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी की पुनर्प्रतिष्ठा : सांस्कृतिक वैभव का पुनर्जागरण शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह
Uncategorized English

विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

B

Bhargav Bhargav

20 views
विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

उदय राज/दैनिक इंडिया न्यूज

यह वार्षिक आयोजन स्वर्गीय विदिशा भार्गव की स्नेहिल स्मृति में आयोजित किया जाता है, इसका उद्देश्य है "हर बच्चे के लिए मुस्कान खोजें"

  • "डबल धमाका" के नाम से इस वर्ष इस आयोजन में बच्चों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप कैंप व कोविड टीकाकरण भी शामिल है लखनऊ, 9 जुलाई : विदिशा ट्रस्ट ने अपनी वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता के 11वें संस्करण "वाइब्रेट विदिशा 2022" का आयोजन किया। विदिशा ट्रस्ट की स्थापना वंदना भार्गव द्वारा अपनी प्यारी बेटी विदिशा की स्नेहिल समिति में की गयी थी। विदिशा के मुस्कुराते चेहरे ने सदा अपने आसपास प्रेम, खुशी व हंसी का वातावरण बनाया था। यह आयोजन बच्चों के दो वर्गों जूनियर (5 से 10 वर्ष) तथा सीनियर (11 से 16) वर्ष के साथ-साथ एक विशेष वर्ग सीनियर (माता-पिता) के लिए किया गया था। यहां 600 से अधिक बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर खूब आकर्षक चित्रांकन किए। रंगों में ब्रुश डुबोकर उन्होंने अपनी कल्पना शक्ति व नैसर्गिक प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। दोनों ही वर्गों के बच्चों ने भविष्य की अपनी अभिलाषा और लक्ष्यों को उकेरा। दूसरी ओर बच्चों के माता-पिता ने भी अपने बच्चों के वयस्क की कल्पना को चिंत्रांकित किया।
    विजेताओं को मेटल व ट्राफी के साथ-साथ कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी बांटे गए। बच्चों के माता-पिता को न केवल पुरस्कार मिले साथ ही आइसक्रीम व पॉपकॉर्न की मजेदार दावत भी दी गयी। सबकी खुशी व संतुष्टि देखने लायक थी। मस्ती के माहौल को और भी मजेदार बनाया एक मैजिक शो ने, जिसे खूब वाहवाही मिली। यही नहीं बच्चों को इस एक दिन के लिए निकट ही नये खुले संगीत विद्यालय अंतरा में स्पेशल डिस्काउंट पर दाखिले का भी अनूठा उपहार दिया गया। अंतरा आयोजन स्थल से सटा हुआ है यह डांस, वोकल व इंस्ट्रुमेंटल, इन तीनों विधाओं में सर्वोत्तम प्रशिक्षण दिया जाता है और इसी कारण इसे खूब ख्याति मिल रही है। इसके साथ ही विदिशा ट्रस्ट ने आस्था हॉस्पिटल के साथ मिलकर फ्री हेल्थ चेकअप व कोविड टीकाकरण कैम्प का भी वहीं आयोजन किया। यहां 12 से 17 वर्ष के बच्चों को कोवैक्स के टीके लगाए गए।

इस अवसर पर विदिशा ट्रस्ट की डायरेक्टर श्रीमती वंदना भार्गव ने कहा कि भावी कलाकारों की छुपी प्रतिभा को सामने लाने और प्रोत्सहित करने के ध्येय से परिलक्षित व आयोजित यह प्रतियोगिता कला में रुचि रखने वालों को वार्षिक मंच दे रही है। विगत 2 वर्षों में हमने कोविड के असर को महसूस किया जिसने हमारे जीवन को बाधित किया था और हर तरफ अनिश्चितता का माहौल बना दिया था। लाकडाउन के प्रावधानों क महामारी के काले बादल छट रहे हैं। हम इस आयोजन के मौलिक रूप को वापस ला रहे हैं। आज बच्चों की उनके माता-पिता के साथ मुस्कुराहटों व उत्साहित भागीदारी को देखकर हमारा जुनून दोगुना हो गया है। इस तरह हम उस ओर बढ़ रहे हैं जो विदिशा ने चुना था, यानी "हर बच्चे के लिए मुस्कान खोजें"। यह आयोजन सबके बीच वही चंचलता और खुशी जगाना चाहता है जिसके कारण विदिशा अपने परिवार व मित्रों को प्रिय थी। उनकी अनुपस्थिति में यह आयोजन सूचक है कि विदिशा अपने पीछे लाखों मुस्कुराहट छोड़ गयी है। विदिशा ट्रस्ट के सभी सदस्य इस आयोजन के एसोसिएट स्पॉन्सर डॉ अभिषेक शुक्ला हेड आस्था ग्रुप, अमित भार्गव एवं श्री गिरजा शंकर अग्रवाल, परिवार के सदस्य व मित्रगण जिन सबने साथ मिलकर इस आयोजन को इतना सफल बनाया उन सब को धन्यवाद देते हैं।

विदिशा ट्रस्ट श्री अशोक भार्गव एवं श्रीमती वंदना भार्गव की पुत्री विदिशा भार्गव के दुखद निधन के पश्चात उसकी स्मृति में वर्ष 2011 में स्थापित विदिशा ट्रस्ट एक समाज सेवा संगठन है जो समाज कल्याण के लिए समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। ट्रस्ट का यह विश्वास है कि समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि अपने बच्चों को विरासत के तौर पर एक नयी बेहतर और खुशहाल दुनिया का बहुमूल्य उपहार दें जिससे उनको भविष्य में सक्षम और समस्त नागरिक बनने का पूरा-पूरा अवसर मिले।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!