ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में • <em>पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा</em> • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह • मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक • हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री • प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार से कृषि उत्पादकता में हो रही वृद्धि, खाद्यान्नों के उत्पादन में प्रदेश बन रहा है नम्बर वन • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा और साधारण सभा का अधिवेशन 22 जून को लखनऊ में • <em>पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा</em> • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय आवासीय समीक्षा बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह • मिशन शक्ति फेज 5.0 की सफलता हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक • हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री • प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार से कृषि उत्पादकता में हो रही वृद्धि, खाद्यान्नों के उत्पादन में प्रदेश बन रहा है नम्बर वन • मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा •
Uncategorized English

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का करुण स्पर्श : संवेदना के दीप से आलोकित हुई दो शोकाकुल गृहस्थियाँ—

D

Dainik India News

• 6262 views
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का करुण स्पर्श : संवेदना के दीप से आलोकित हुई दो शोकाकुल गृहस्थियाँ—

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। पश्चिम विधानसभा संवाद कार्यक्रम की औपचारिकताओं से निकलते हुए जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विक्रमादित्य मार्ग स्थित राज्यसभा सांसद संजय सेठ के आवास पहुँचे, तो वातावरण में राजनीतिक गंभीरता से अधिक मानवीय करुणा का भाव मुखरित था। घर के भीतर पसरे सन्नाटे ने जैसे स्वयं उनके आगमन में एक सांत्वना की संभावना महसूस की।

स्वर्गीय कुसुम सेठ के चित्र के सामने खड़े होकर जब उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की, तब क्षण भर को पूरा परिवेश श्रद्धा और संवेदना की निस्तब्धता में विलीन हो गया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की—यह प्रार्थना केवल राजनेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे पुत्रवत् भावनाशील व्यक्ति की थी, जो शोक की अनुभूति को शब्दों से अधिक मौन में समझता है।

संजय सेठ के परिजनों—पिता लवकुश नारायण सेठ, धर्मपत्नी लीना सेठ, पुत्र कुणाल सेठ, बेटी रिया सेठ, बहू अवनी सेठ तथा बहन निशि सेठ—के मध्य बैठकर राजनाथ सिंह ने जिस आत्मीयता से दुख बाँटा, वह इस बात का साक्षी बना कि राजनीति भले ही राष्ट्र के परिचालन का औज़ार हो, पर उसके धड़कते हुए हृदय में मानवीय संवेदना ही उसकी सच्ची पहचान है।

इससे पूर्व रक्षामंत्री राजाजीपुरम स्थित भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री उदय नारायण पांडे के आवास पर भी पहुँचे, जहाँ हाल ही में उनके पिताजी का देहावसान हुआ था। वहाँ भी वही मौन, वही करुणा, वही सांत्वना का स्पर्श। दुखों की तीव्रता चाहे जितनी भी हो, किसी संवेदनशील व्यक्ति का कंधा उसे कुछ क्षण के लिए हल्का अवश्य कर देता है—राजनाथ सिंह का आगमन वहाँ भी इसी मानवीय भूमिका में था।

इस पूरी यात्रा में उनके साथ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!