ब्रेकिंग न्यूज़
SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा | SC/ST सहायता में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार! तीन महीने में जाँच, दोषी अधिकारियों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें | कहानी-कथन से बदलेगा शिक्षण का स्वरूप, DIET मोती बाग में भावी शिक्षकों ने सीखे प्रभावी अध्यापन के गुर | अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे पर सीडीओ सख्त, अब प्रतिदिन का देना होगा हिसाब; नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई | ‘Double Vagina’: The Untold Story of an American Woman Who Discovered Her Rare Condition at 15 — How Love, Marriage and Motherhood Shaped Her Life | ‘Double Vagina’ वाली महिला की अनकही कहानी: 15 साल की उम्र में खुला शरीर का रहस्य, फिर प्यार, शादी और मातृत्व ने कैसे बदली जिंदगी? | संकट की घड़ी में लखनऊ के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े राजनाथ सिंह, राहत से लेकर सुरक्षा तक हर पहलू पर नजर | पंचायत चुनाव पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कठघरे में, हाईकोर्ट की नाराजगी से सरकार की जवाबदेही बढ़ी | ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ में जीवंत हुई पीएम मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य ने पिता की पुण्यतिथि पर किया श्राद्ध, पितृपक्ष में श्राद्ध तर्पण पर राष्ट्र को दिया संदेश • पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण -जेपी सिंह • जयपुर का जलवा, लखनऊ ढेर – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में गूँजा हॉकी का रोमांच • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के बाद भी रास्ते से वंचित, महिला ने लगाई न्याय की गुहार • पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी हाईस्पीड सुविधा • जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य ने पिता की पुण्यतिथि पर किया श्राद्ध, पितृपक्ष में श्राद्ध तर्पण पर राष्ट्र को दिया संदेश • पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे राम, सीता और लक्ष्मण -जेपी सिंह • जयपुर का जलवा, लखनऊ ढेर – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में गूँजा हॉकी का रोमांच • UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti • मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के बाद भी रास्ते से वंचित, महिला ने लगाई न्याय की गुहार • पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी हाईस्पीड सुविधा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

D

Dainik India News

• 6833 views
रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दैनिक इंडिया न्यूज़,खनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय संसदीय क्षेत्र दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री अपराह्न 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम को वे विश्वेशरैया हाल में आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (एक्सटेंशन) में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शनिवार (18 अक्टूबर) को प्रातः 10:40 बजे वे लामार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस के लिए रवाना होंगे। वहां 11:00 बजे आयोजित “ब्रह्मोस मिसाइल फ्लैग ऑफ सेरेमनी” में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 12:30 बजे वे पीटीसी इंडस्ट्री लिमिटेड पहुंचेंगे, जहां सिस्टम इंटीग्रेशन संकाय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत हेलीकॉप्टर से लामार्टिनियर लौटकर अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे।

शाम 4:00 बजे वे गोसाईगंज जाएंगे, जहां गजेंद्र दत्त नथानी स्मारक दीनबंधु अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमतीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के साथ आयोजित “कार्यकर्ता समागम” में भाग लेंगे।

रविवार (19 अक्टूबर) को प्रातः 11:00 बजे वे जानकीपुरम सेक्टर-एफ पहुंचेंगे, जहां कम्युनिटी सेंटर एवं लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।

इसके पश्चात वे रघुवर भवन, सदर कैंट में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 1:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!