ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नगीना नगर में मनोज टंडन के नेतृत्व में युवा टीम का गठन • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न • उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • अल्पसंख्यक छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, मेरिट के आधार पर वरीयता प्रणाली लागू  • प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डा सरोज श्रीवास्तव को लखनऊवासियों की भावभीनी श्रद्धांजलि • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नगीना नगर में मनोज टंडन के नेतृत्व में युवा टीम का गठन • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6688 views
राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज मऊ 

केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश । 

 राज्यमंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री द्वारा ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा की गई।

उन्होंने जनपद में मनरेगा अमृत सरोवर, वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्तियो को अवश्य मिले, किसी भी दशा में सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को दिया जाना है तथा जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक आवास उपलब्ध नहीं हो पाया है उसका सत्यापन कर पात्रता के आधार पर आवास दिलाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल जल्द ही खुल जाएगा जिस पर पात्र व्यक्ति आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगे।  मंत्री ने सांसद एवं विधायक निधि से कराए गए कार्यों की भी जानकारी ली।

मंत्री  द्वारा एन0 आर0 एल0 एम0 के अंतर्गत समूहों आदि की जानकारी ली। जिस पर डी0 सी0 मनरेगा ने बताया कि जनपद में कुल गठित समूह 6219 है, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। समूह की महिलाओं का मानदेय भुगतान न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए।  मंत्री  ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें जिससे पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पा सके। उन्होंने कहा कि किसी पद पर होते हुए भी अनियमितता किए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी।

उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,  जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय,  मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा,  जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी,  डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके पूर्व माननीय मंत्री  द्वारा अंबेडकर प्राइमरी पाठशाला सरवा विकासखंड कोपागंज में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दी।

उक्त अवसर पर ग्रामवासी एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!