ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
अल-फलाह विश्वविद्यालय में आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश: प्रोफेसरों की गिरफ्तारी ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि • चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • बंथरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने नकाब लगा कर बोला धावा, लाखो के जेवरात किए पार • खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य • अल-फलाह विश्वविद्यालय में आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश: प्रोफेसरों की गिरफ्तारी ने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' के साथ दी श्रद्धांजलि • चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • बंथरा में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने नकाब लगा कर बोला धावा, लाखो के जेवरात किए पार • खंड स्तरीय मेले में ट्राई साइकिल का किया गया वितरण • उन्नति का मूलमन्त्र-ब्रह्मचर्य:श्री राम शर्मा आचार्य •
Uncategorized English

राज्य के अन्दर हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाए:सीएम योगी

D

Dainik India News

• 6382 views
राज्य के अन्दर हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाए:सीएम योगी

प्रधानमंत्री जी द्वारा किये जा रहे प्रयासों
और ‘खेलो इण्डिया’ जैसे कार्यक्रमों से सम्भव हो सका: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के बांसगांव में सांसद खेल स्पर्धा महाकुम्भ के समापन अवसर पर विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का प्रयास होता है कि वह अच्छा और बेहतर प्रदर्शन करे। ऐसे खेल प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी निरन्तर अभ्यास करता है, अपने खेल में सुधार करता है और अपनी कमियों को पहचान कर आगे बढ़ता है। खिलाड़ी एकल खेल प्रदर्शन के तहत अपने प्रयासों और अभ्यास के परिणाम स्वरूप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता है। इसी प्रकार टीम के खेल प्रदर्शन में हर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए निरन्तर अभ्यास कर परस्पर समन्वय और टीम भावना के साथ खेलता है और वह बेहतर प्रदर्शन करता है, जिससे पूरी टीम को सफलता मिलती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी खेल की इन्हीं भावनाओं और भाव को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के रूप में व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक जीवन के साथ-साथ राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में ओलम्पिक में प्रधानमंत्री जी के खेल के प्रति किए गए प्रयासों से सबसे बड़ा दल टोक्यो ओलम्पिक एवं पैरा ओलम्पिक के लिए गया और अब तक के सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त किए। यह खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा किये जा रहे प्रयासों और ‘खेलो इण्डिया’ जैसे कार्यक्रमों से सम्भव हो सका है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओलम्पिक में खिलाड़ियांे के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश सरकार द्वारा 06 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 04 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 02 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। ओलम्पिक खेलों में भाग लेने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये राज्य सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। इसी प्रकार एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम में भी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को राज्य सरकार की तरफ से 50 लाख, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 30 लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं। जो खिलाड़ी उस प्रतियोगिता में भाग लेता है या क्वालीफाई करता है, उसे 05 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी जाती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के अन्दर हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा। बड़े पैमाने पर खेल के मैदान बन रहे हैं। हर विकास खण्ड के अन्दर मिनी स्टेडियम बनाने की कार्यवाही चल रही है। हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम का निर्माण हो, उसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्यवाही चल रही है। अनेक ग्राम पंचायतों में ओपन जिम का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!