ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
“भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तब यूपी चुप नहीं बैठेगा” • तेज रफ्तार हवा के साथ आई आंधी और बुदाबूदी से गेहूं की कटाई व मड़ाई हुआ प्रभावित • दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना • ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त • UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores • शहरी गरीबों के लिए आवास का नया अध्याय : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु नीति-2026 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया • “भारत जब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, तब यूपी चुप नहीं बैठेगा” • तेज रफ्तार हवा के साथ आई आंधी और बुदाबूदी से गेहूं की कटाई व मड़ाई हुआ प्रभावित • दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म • महिला विधायकों की संख्या कम हो सकती हैं पर उनकी जिम्मेदारी कम नही हो सकती-महाना • ठंड का सितम जारी,लोग परेशान, जनजीवन अस्त-व्यस्त • UP Budget 2024-25:UP govt will boost Health Sector with schemes worth Rs 27,000 crores • शहरी गरीबों के लिए आवास का नया अध्याय : प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु नीति-2026 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति • मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रामेश्वर की भूमि से आये अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार राज राजेश्वर की धरती

B

Bhargav Bhargav

• 6897 views
रामेश्वर की भूमि से आये अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार राज राजेश्वर की धरती

 वणक्कम और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रही काशी 

मिनी इंडिया कहे जाने वाली काशी में मिटेगी उत्तर और दक्षिण की दूरियां 

पीएम मोदी शनिवार को बीएचयू में करेंगे काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन

 कृषि, संस्कृति, साहित्य, संगीत, खानपान, हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट व कला का होगा आदान-प्रदान 

काशी के बाद अयोध्या और प्रयागराज का भी भ्रमण करेंगे तमिल मेहमान 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। रामेश्वर की भूमि से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए राज राजेस्वर की धरती सज कर तैयार हो गयी है। मिनी इंडिया कहे जाने वाले वाराणसी में दक्षिण और उत्तर भारत का भेद मिटने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में काशी तमिल संगमम् का उद्घाटन शनिवार को करेंगे। काशी की जनता ने तमिलनाडु से आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। काशी नगरी में भी तमिल संगमम् को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित वाराणसी के घाटों पर सजावट और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। बनारस में काशी तमिल संगमम् का क्रेज इस बात से भी पता चल रहा है कि लोग यहां के पारंपरिक अभिवादन 'हर हर महादेव' के साथ ही तमिल के 'वणक्कम' (प्रणाम) का भी संबोधन कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने शनिवार को दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे। एक महीने तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् का शुभारंभ करने के साथ ही प्रधानमंत्री तिरुक्कुरल और काशी-तमिल संस्कृति पर लिखी गई पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। पीएम तमिलनाडु के मठ मंदिरों के आदिनम (महंतों) का सम्मान करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। पीएम तमिलनाडु से आये 200 से अधिक  विद्यार्थियों से संवाद भी कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। पीएम करीब दो घंटे काशी में बिताएंगे। एक महीने तक चलने वाले संगमम में तमिल साहित्य, शिक्षा, संस्कृति, खानपान का भी प्रदर्शन होगा। तमिलनाडु से आने वाले मेहमान काशी का भ्रमण करेंगे इसके बाद उनका अयोध्या और प्रयागराज जाने का भी कार्यक्रम है। 

आगामी 16 दिसम्बर तक चलने वाले काशी तमिल संगमम् में कुल 75 स्टाल लगाए गए हैं, जो कृषि, संस्कृति, साहित्य, संगीत, खानपान, हैंडलूम व हेंडीक्राफ्ट, लोककला के माध्यम से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के बीच सेतु का काम करेंगे। इन उत्पादों में तमिलनाडु के जीआई और ओडीओपी उत्पाद भी शामिल हैं। काशी के भी कुछ आर्टिजन जीआई उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। 

इस पूरे आयोजन को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा काशी तमिल संगमम में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों या उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति की समस्या के समाधान लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नम्बर 0542-2508550 व 9140037137 जारी किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!