ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी, विपक्ष की अफवाहों को किया खारिज • दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज • मऊ पुलिस की एक और उपलब्धि • सीएम योगी ने कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 5000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए प्रदेश के 16 शहर • मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का किया निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में कुल 32 व्यक्ति व 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सीएम योगी, विपक्ष की अफवाहों को किया खारिज • दिल्ली में पीएम मोदी से सीएम योगी की अहम भेंट, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज • मऊ पुलिस की एक और उपलब्धि • सीएम योगी ने कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • 5000 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए प्रदेश के 16 शहर • मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का किया निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्र के प्रति समर्पण रखना ही सच्ची देश सेवा-सावित्री सिंह

D

Dainik India News

• 7928 views
राष्ट्र के प्रति समर्पण रखना ही सच्ची देश सेवा-सावित्री सिंह

पहले करें मतदान फिर करें जलपान:संयुक्ता भाटिया

आओ चले मतदान करें, खुद चलें परिवार के संग :सुषमा खर्कवाल

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।महानगर, लखनऊ, उ. प्र. 01 मई, 2024,राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सौजन्य से मतदाता जागरूकता संगोष्ठी रखी गई है। यह विशिष्ट मातृशक्ति संगोष्ठी आगामी लोकसभा चुनाव में लखनऊ क्षेत्र के मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक करने के संकल्प से संपन्न हुई।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जेपी सिंह के आवास पर आयोजित इस संगोष्ठी में शहर की सैकड़ो संभ्रांत महिलायें भागीदार बनी।


"आओ चले मतदान करें, खुद चलें परिवार के संग " जैसे श्लोगन के साथ वक्ताओं ने उपस्थित लोगों द्वारा प्रजातंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़ कर शहर वासियों को भागीदारी निभाने हेतु प्रोत्साहित करने का आवाहन किया गया ।
मुख्य अतिथि माननीय रक्षा मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह ने अपने प्रखर विचार रखे। उन्होंने कहा किसी भी लोकतंत्रिक देश की मजबूती में देश की जनता व वोटर का महत्व पूर्ण योगदान होता है राष्ट्र के प्रति समर्पण रखना ही सच्ची देश सेवा है उन्होंने लोगों से आग्रह कर कहा कि आप राष्ट्रवादी सरकार चुने । इसलिए मतदान के लिए लोगों को निकाल कर बूथ तक पहुँचाना भी राष्ट्र निर्माण का ही कार्य है।


लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आवाहन किया उंन्होने महिला शस्त्रीकरण व समाज,राष्ट्र निर्माण मे नारी शक्ति की महत्ता एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए लखनऊ के चतुर्दिश विकास को सुनिश्चित रखने के लिए वर्तमान सासंद राजनाथ सिंह को पांच लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाने का आवाह्न किया।
*इसी प्रकार संगोष्ठी में प्रभु श्री अपरिमेय श्याम दास इस्कॉन मंदिर, श्री श्री महराज दिव्यागिरी जी मनकामेश्वर मंदिर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, वरिष्ठ शिक्षाविद जया लक्ष्मी शर्मा ने लखनऊ के वर्तमान सांस्कृतिक,सनातन परिदृश्य मे राजनाथ सिंह रक्षामंत्री की प्रासंगिकता व उनके कराए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण मे भारतीय जनता पार्टी के समर्थन मे मतदान की अपील की।
समस्त उपस्थित नारी शक्ति ने 100 प्रतिशत मतदान के संकल्प लेते हुए समाज को प्रोत्साहित किए जाने के लिए सहभागी होने का निर्णय लिया।
जेपी सिंह ने संगोष्ठी में पधारने और अपने बहुमूल्य विचारों के लिए सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। यहां कुछ नामचीन नाम डा आस्था मिश्र, डा निधि निरंजन, डा पल्लवी सिंह, डा अमिता शुक्ला,निर्मला सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, निशा खन्ना,संध्या टण्डन, भावना सिंह, शिवा सिंह, मीनू रस्तोगी,डा उमा सिंह, नूपुर शंखधर,तृप्ति तिवारी,संयोगिता चौहान,नेहा खन्ना आदि के प्रति आभार व्यक्त कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित किया।
इस लोकसभा चुनाव व लखनऊ पूर्व विधान सभा के उपचुनाव मे महिलाओ की महत्वपूर्ण भूमिका इस सकारात्मक गौष्ठी के माध्यम से प्रभावशाली व निर्णयाक होगी तथा मतदान दिवस 20 मई 2024 को पहले मतदान फिर जलपान को रेखांकित करने का आवाह्न किया

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!