ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार सुलतानपुर में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जीएसटी रिफॉर्म से हर परिवार को बड़ा लाभ : सुरेश खन्ना शान्तिकुंज हरिद्वार में चला महा श्रमदान अभियान, गायत्री तीर्थ परिसर को किया स्वच्छ मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में गंगा परचलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का उद्घाटन किया मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने की कार्यवाही 01 अगस्त से प्रारंभ राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार सुलतानपुर में रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जीएसटी रिफॉर्म से हर परिवार को बड़ा लाभ : सुरेश खन्ना शान्तिकुंज हरिद्वार में चला महा श्रमदान अभियान, गायत्री तीर्थ परिसर को किया स्वच्छ
Uncategorized English

रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

6242 views
रुपए 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

सभी परियोजनाओं को समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रु0 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा जनपद में 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान ही जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से टेंडर की प्रक्रिया ठीक ढंग से अपनाने एवं अगर किसी माफिया का टेंडर प्रक्रिया से जुड़ाव होने की बात सामने आती है, जो कि परियोजना कार्य को प्रभावित कर सकता है तो, इसकी तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए, जिससे कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में पैकफेड, सिडको, आवास एवं विकास, यू0पी0पी0सी0एल0 सी0 एन0डी0एस0 विद्युत विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य ऐसे सभी विभाग जिनकी जनपद में 50 लाख से ऊपर के लागत वाली परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उसके बारे में बारी-बारी से जानकारी ली।अधिशासी अभियंता पैकफेड द्वारा बताया गया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में कुल भौतिक प्रगति 75 %, बालिका छात्रावास कटिहारी बुजुर्ग के कार्य की प्रगति 75% के साथ ही अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं ।अधिशासी अभियंता सिडको ने बताया उनके विभाग द्वारा कुल 3 कार्य कराए जा रहे हैं जिनमें ग्राम विकास संस्थान दोहरीघाट रिनोवेशन कार्य जिसकी भौतिक प्रगति 50% है,थाना रामपुर अनावासीय भवन जिसकी भौतिक प्रकृति 39 %है और थाना रामपुर आवासीय भवन की भौतिक प्रगति 39% है। आवास विकास परिषद द्वारा मात्र दो कार्य ग्राम मझवारा में सी0एच0सी0 का निर्माण एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घोसी मऊ में भवन निर्माण कार्य चल रहा है,जिनकी प्रगति क्रमशः 94 एवं 88 प्रतिशत है। अधिशासी अभियंता यू0पी0पी0सी0एल0 ने बताया कि जनपद मऊ में कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 99% जिला कारागार मऊ में कैंपस बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य 87% के साथ ही अन्य कार्य भी प्रगति पर हैं । अधिशासी अभियंता सी0एन0डी0 एस0ने बताया कि उनके द्वारा कराए गए कार्यों में बस स्टेशन एवं डिपो का कार्य जिसकी भौतिक प्रगति 92% , घोसी में 100 शैय्या चिकित्सालय का कार्य 92%, विधानसभा क्षेत्र मधुबन में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य 72% के अलावा अन्य परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि उनके द्वारा मात्र एक कार्य जो घोसी में ट्रांसमिशन सब स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है उसकी कुल भौतिक प्रगति अभी 20% हुई है। जनपद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का अब तक 84% कार्य पूर्ण किया जा चुका है।अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि उनके विभाग द्वारा कुल 6 परियोजनाओं का पर कार्य किया जा रहा है, जिनमें से घाघरा नदी के दाएं तट पर स्थित हाहा नाला रिंग बांध का कार्य पूर्ण हो चुका है।बीबीपुर बिलौली बांध पर कार्य प्रगति पर है जो अब तक 85% हो चुका है। अन्य कार्य भी अपने अंतिम चरण में है जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सारे काम गुणवत्ता पूर्ण ढंग से समय से पूर्ण करें जिन परियोजनाओं की प्रगति अभी धीमी है उनमें तेजी लाएं एवं उसको शीघ्र पूर्ण करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा के अलावा सभी समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!