ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे? • आईआईएम और वि.स.अध्यक्ष के बीच विचार-विमर्श • अंतराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश • गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  • चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिवस • राजधानी को 1,450 करोड़ की 352 विकासयोजनाओं का उपहार • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे? • आईआईएम और वि.स.अध्यक्ष के बीच विचार-विमर्श • अंतराष्ट्रीय चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश • गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत : योगी  • चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा दिवस •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा

D

Dainik India News

• 6480 views
लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा

हरिंद्र सिंह,दैनिक इंडिया न्यूज़, 22 जून2024लखनऊ। लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह सीएमएस गोमती नगर विस्तार में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

रक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं के ऊपर फूलों की बारिश की और एक-एक कार्यकर्ता से मिले। कार्यकर्ताओं का उमंग देखकर भावुक हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं आप सबका संगम देखकर भावुक हूं। जानता हूं कि भीषण गर्मी में आपने अपने काम छोड़कर भाजपा को विजय दिलाने के लिए जो संघर्ष किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। सराहना के शब्दों का अभाव होने के कारण मैं समस्त जनता जनार्दन को शीश झुका कर प्रणाम और अभिनंदन करता हूं।"

उन्होंने कहा, "लखनऊ के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा। हमारा प्रयास होगा कि 5 साल में लखनऊ भारत के तीसरे बड़े शहरों में खड़ा हो। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि लखनऊ को विकसित बनाने का कार्य करता रहूंगा। मैं सांसद रहूं या ना रहूं, तब भी लोगों का स्नेह और प्रभाव मेरे साथ रहेगा। अगले 5 से 10 साल तक लोग मेरी बात अवश्य सुनेंगे। मैं दिल्ली में रहता हूं तो लखनऊ के कार्यकर्ता मुझसे बिना मिले वापस नहीं लौटते।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "मैंने जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की है। अटल जी कहा करते थे कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि आप किसी से नाराजगी मत रखिए। अटल जी का जन्म शताब्दी समारोह लखनऊ में भव्य रूप से मनाया जाएगा।"

उन्होंने शताब्दी समारोह की तैयारियों के लिए उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक ,महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कार्ययोजना में लग जाने की अपील की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह, डॉ दिनेश शर्मा राज्य सभा सदस्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विधायक योगेश शुक्ला,, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर हलवासिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष,इत्यादि मंचासीन थे।

https://youtu.be/-yqdY-k4J7E?si=xc6pb4n_6u240AGL

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "कभी-कभी कार्यकर्ता चिंतित होते हैं कि अपेक्षित अंतर से जीत नहीं मिली और संकल्प पूरा नहीं हुआ। हम जानते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में परिस्थितियों के आधार पर समीकरण बदलते रहते हैं, इसलिए स्वाभाविक रूप से मत प्रतिशत भी घटता-बढ़ता रहता है। हर पार्टी की स्थिति भी बदलती रहती है। लेकिन यह क्या कम है कि 1962 के बाद पहली बार हुआ कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार जनता ने प्रधानमंत्री चुना है। भारत में लोकतंत्र की गहराई को पूरी दुनिया ने सराहा है। कांग्रेस को 100 से कम सीटें मिली हैं, 64 करोड़ लोगों ने मतदान किया है, और भाजपा को 30.59 प्रतिशत तथा कांग्रेस को मात्र 13 प्रतिशत मत मिले हैं। तब भी कांग्रेस इतरा रही है। एनडीए को देखा जाए तो 40 फ़ीसदी मत मिला है।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में 7 वर्षों में देश की दशा, दिशा, और मनोदशा बदली है। देशवासियों का हौसला और भारतवासियों का कद अंतरराष्ट्रीय जगत में बड़ा है। अमेरिका, चीन, और रूस भी जो कभी हमें नहीं समझते थे, अब भारत ने उन्हें अपनी ताकत दिखा दी है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसकी अपनी विचारधारा है। दुनिया में सबसे अधिक विकास दर भारत की है। पिछले 10 वर्षों में भारत में नौजवानों के लिए अवसर बढ़े हैं और देश की आमदनी भी बड़ी है। भ्रष्टाचार कम करने के लिए हमारी सरकार ने निरंतर प्रयास किया है।"

अटल जी ने जो सपना देखा था उसे राजनाथ पूरा कर रहे हैं: डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "देश की आजादी के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी दल और नेता को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला है। भारत की ताकत रोकने के लिए अनेक षड्यंत्र हुए, लेकिन हम फिर सरकार बनाने में सफल हुए। लखनऊ के लिए अटल जी ने जो सपना देखा था उसे राजनाथ सिंह पूरा कर रहे हैं।" उन्होंने लखनऊ के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "हम लोग रक्षा मंत्री के नेतृत्व में विकास करते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।"

सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और आज पूरे देश में सबसे ज्यादा हमारे सांसद और विधायक हैं।" डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,लोकसभा चुनाव संयोजक ,एमएलसी मुकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।

सीएमएस की प्रबंधक भारतीय गांधी भी मंच पर पहुंचीं और रक्षा मंत्री ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

राजनाथ सिंह ने कहा, "जब चंद्रयान 2 असफल हुआ, तो हमारे वैज्ञानिकों के सिर पर मायूसी छा गई। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने सभी को उत्साहित करते हुए चंद्रयान 3 की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया और कहा कि अगली बार आप सफल हो जाएंगे। हमारी पार्टी अकेली ही है जो वैज्ञानिकों को सम्मान देती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वैज्ञानिक देश के विकास के लिए कितना ज्यादा सोचते हैं।"

वैज्ञानिकों के योगदान पर गर्व

रक्षा मंत्री ने अपने वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा, "जो काम अमेरिका, रूस और चीन नहीं कर पाए, वह भारत ने कर दिखाया। पहले हमारे बच्चे विदेश पढ़ने जाते थे और आज पूरी दुनिया की नजर भारत की तरफ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को निरंतर हौसला दिया है, जिससे उनकी प्रेरणा बनी रही।"

भारत की अंतरिक्ष यात्रा: चंद्रयान, सूर्ययान, और मंगलयान

भारत की अंतरिक्ष यात्रा की बात करें तो इसरो ने चंद्रयान, मंगलयान, और सूर्ययान मिशनों के माध्यम से विश्व में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। चंद्रयान-1 (2008) भारत का पहला चंद्र मिशन था जिसने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की। इसके बाद चंद्रयान-2 (2019) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश की, हालांकि लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग असफल रही। फिर भी, ऑर्बिटर ने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक डेटा जुटाए।

मंगलयान (मार्स ऑर्बिटर मिशन) 2013 में मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया, जिससे भारत मंगल पर पहुंचने वाला चौथा और पहले ही प्रयास में सफल होने वाला पहला देश बना। इस मिशन ने न केवल भारत की तकनीकी क्षमता को प्रदर्शित किया बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे मान्यता दिलाई।

सूर्ययान (आदित्य-एल1) मिशन सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला मिशन है, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया। इस मिशन का उद्देश्य सूर्य की कोरोना, सौर हवाओं और चुंबकीय गतिविधियों का अध्ययन करना है।

इन मिशनों ने भारत को वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है और वैज्ञानिक समुदाय में उसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन वैज्ञानिक उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए वैज्ञानिकों को निरंतर हौसला दिया है, जिससे उनकी प्रेरणा बनी रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में बिना योगी आदित्यनाथ के विकास होना भी संभव नहीं था। उन्होंने राज्य में विकास कार्यों को नई गति दी है और इसे एक नए स्तर पर पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के विकास को उच्च प्राथमिकता देती है। इसके अलावा, इसरो के सफल अंतरिक्ष मिशनों के माध्यम से भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी वैज्ञानिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। राजनाथ सिंह का आश्वासन और इसरो की उपलब्धियां दोनों ही देश को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!