ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
विधानसभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन किया मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ एसडीएम के निरीक्षण में खुली विद्यालयों की पोल बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा अध्यक्ष ने उ0प्र0 मीडिया डायरेक्ट्री के विशेषांक 2022 का विमोचन किया मऊ प्रशासन ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ एसडीएम के निरीक्षण में खुली विद्यालयों की पोल बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान दो टूक:विद्यालयों में अनुशासन एवं साफ-सफाई कीबेहतर व्यवस्था रहे - मुख्यमंत्री National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने सदियों से देश को दिखाई है राह : ज्योतिरादित्य सिंधिया
उत्तर प्रदेश English

वाराणसी पुलिस के हाथ लगी कीमती गांजे की बड़ी खेप

D

Dainik India News

5030 views

उदय राज/डीडी इंडिया

वाराणसी, । चेतगंज थानांतर्गत अंधरापुल पुराना बस अड्डा क्षेत्र से मंगलवार को तड़के करोड़ों रुपए कीमती 403.06 किलो गांजा बरामद हुआ। चेतगंज और सिगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच पुरुष और चार महिला तस्करों को भी हिरासत में ले लिया गया। जो ओडिसा से गाजियाबाद निकलने की तैयारी कर रहे थे।चेतगंज पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता ने बताया कि पांच किलो और दस किलो का पैकेट बनाकर उसे कंबल से छिपा कर लाया गया था। सभी सड़क मार्ग से यहां पहुंचे थे, अंधरापुल पुराना गाजीपुर बस अड्डा से वह गाजियाबाद निकलने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी होने के बाद इस मामले से वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। माना जा रहा है कि तस्‍करों की पहुंच ऊपर तक है, ऐसे में पूरे गिरोह के बारे में जानकारी करने के साथ ही पुलिस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के प्रयास में है।

गाजियाबाद में बैठा तस्करो का सरगना उन्हे गाइड कर रहा था। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर आनन फानन में संयुक्त टीम बनाई गई। मौके पर दबिश देकर सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी में 403.06 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ कर पूर्व में इनके द्वारा की गई तस्‍करी के भी मामलों की पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इससे पूर्व भी उड़ीसा से यूपी तस्‍करी के जरिए गांजा लाने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके बाद भी तस्‍करों के हौसले बुलंद ही रहे हैं। पकड़े गए तस्कर हरियाणा और एमपी के निवासी हैं। घुमंतू प्रतीत होने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इनमें वीरू, शिवचरण, लुकेश, शोराम, भीरू, माया, सीता कौल, पूर्णिमा रावत और नीतू शामिल हैं। इन्हे गिरफ्तार करने के बाद गाजियाबाद पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!