ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • बिना मान्यता के संचालित तीन स्कूल सील, बच्चों को लौटाया गया • पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की • 'उन्होंने हमें आज़ादी दिलाई और आप…': वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कड़ी फटकार • Constitution Triumphs: Indian-American Lawyer Neal Katyal Floors Trump’s Tariff Gamble in Court • मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • बहुचर्चित अधिवक्ता पुत्र हेमंत पटेल हत्याकांड के आरोपित की न्यालय मे पड़ी जमानत अर्जी • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • मधुबन में विकास कार्य ठप: खड़ंजा उखाड़े जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जनता ने CM योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार • बिना मान्यता के संचालित तीन स्कूल सील, बच्चों को लौटाया गया • पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की •
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात

D

Dainik India News

• 6435 views
विधानसभा में हुई सर्वदलीय बैठक सभी ने रखी अपनी बात

सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

https://youtu.be/3uMvsw1fa_k
विधानसभा शीतकालीन सत्र का लाइव कवरेज

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री हृदय नारायण दीक्षित ने दिनांक-15 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ हो रहे चतुर्थ सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ सहित सभी दलीय नेताओं ने मा0 अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में सदन के नेता, मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा देश की सबसे बड़ी विधान सभा है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी उपस्थित करता है। प्रदेश में विशेष सत्र चला इसकी चर्चा देश के अन्य विधान मण्डलों में ही नहीं संसद में भी हुई।
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा, परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। प्रसन्नता है कि कमोवेश सभी दलीय नेताओं का सकारात्मक सहयोग विधान सभा के सदन चलाने के लिए प्राप्त होता रहा है। 17वीं विधान सभा का यह अंतिम सत्र है। इस अंतिम सत्र के दौरान सभी दलीय नेताओं से समर्थन अपेक्षित है। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक मांगों एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक (अन्तरिम) तथा उसके एक भाग के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जायेगा। इससे जुड़े मुद्दों पर सदस्यों को चर्चा करने का अवसर प्राप्त होगा।
मा0 मुख्यमंत्री ने सभी दलीय नेताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पूरी गम्भीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ सदन में प्राप्त मा0 सदस्यों के प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ाने, विकास की योजनाओं को नई गति देने और उसे आगे बढ़ाने के लिए तत्परतापूर्वक कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।
मा0 अध्यक्ष ने सभी दल के नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता एवं संसदीय मर्यादा के अन्तर्गत रखे। प्रेमपूर्ण वातावरण से सदन में बहस करें। उन्होंने विगत वर्षों में सदन के संचालन में सभी दलीय नेताओं द्वारा सकारात्मक सहयोग करने और सदन में स्वस्थ वातावरण बनाये रखने के लिए सभी दलीय नेताओं की प्रशंसा भी की।
बैठक में नेता कांग्रेस, श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, बहुजन समाज पार्टी के नेता, श्री उमाशंकर सिंह, अपना दल (सोनेलाल) के नेता, नील रतन पटेल के स्थान पर हरिराम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और सदन की कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से चलाने में प्रत्येक प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मा0 संसदीय कार्यमंत्री, श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मा0 मुख्यमंत्री जी की भावना के साथ-साथ सम्बद्ध करते हुए सभी दलीय नेताओं से सदन में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही विगत साढ़े चार वर्षों के अंतराल में दलीय नेताओं द्वारा विधान सभा की कार्यवाही के संचालन में सकारात्मक सहयोग देने के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
इस अवसर पर श्री नितिन अग्रवाल, मा0 उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधान सभा, श्री प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान सभा के अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!