ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? • बिहार में NDA की जीत पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएँ • सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की हुई जांच • झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । • कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? • बिहार में NDA की जीत पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएँ • सेवा ही मानवता का परम धर्म: स्वान्त रंजन • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की हुई जांच • झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई, चेटीचंड महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ • IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती । •
उत्तर प्रदेश English

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा

B

Bhargav Bhargav

• 5875 views
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा

प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र आयोजित होगी कार्यशाला

दैनिक इंडिया न्यूज
उदय राज

लखनऊ : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की लखनऊ शाखा की बैठक गत दिवस देर शाम तक पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक में नवाचारों पर चर्चा की गयी तथा राममोहिनी वर्मा को जिलाध्यक्ष तथा महिमा सक्सेना को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। उपस्थित सभी शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र ही कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । श्री सिंह ने शैक्षिक नवाचार टीम लखनऊ की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए राम मोहिनी को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद लखनऊ का जिलाध्यक्ष व महिमा सक्सेना महामंत्री, हेमलता तिवारी उपाध्यक्ष , समीक्षा मिश्रा संयुक्त मंत्री, नीतू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संगीता भारद्वाज मंत्री, निनिषा सिंह, अरुण वर्मा, अर्चना शुक्ला व बबिता को कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया |

बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष सदस्य पुष्पलता व समीक्षा वर्मा ने प्रस्तुत नवाचारों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का अधिवेशन लखनऊ में कराना सही रहेगा।

कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष राममोहिनी वर्मा ने कहा, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है, पूरी ईमानदारी व सजगता से उसका निर्वहन करते हुए शैक्षिक नवाचारों के आदान-प्रदान के लिए प्रयास करूँगी। महामंत्री महिमा सक्सेना ने कहा कि नवाचारों को साझा करने हेतु शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा।
बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी मनोनीत शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मनोनयन-पत्र प्रदान किये।

अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!