ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी “स्वाभिमान की लौ कभी बुझने मत देना—राजनाथ सिंह कोविड डेथ की नई गाइडलाइन कोविड होने के 30 दिन के अंदर होने वाली मौत कोविड डेथ माना जायेगा नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मनाया स्थापना के 75 वर्ष — उज्जैन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी “स्वाभिमान की लौ कभी बुझने मत देना—राजनाथ सिंह कोविड डेथ की नई गाइडलाइन कोविड होने के 30 दिन के अंदर होने वाली मौत कोविड डेथ माना जायेगा नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई नगदी मोटरसाइकिल लेकर हो या चंपक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मनाया स्थापना के 75 वर्ष — उज्जैन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Uncategorized English

संघ के निःशुल्क प्रकल्प से सजी सेवा बस्ती की बहनें, प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

D

Dainik India News

20 views
संघ के निःशुल्क प्रकल्प से सजी सेवा बस्ती की बहनें, प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

रीना वर्मा के नेतृत्व में बहनों ने सीखा आत्मनिर्भरता का मंत्र, संघ ने किया सम्मानित

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।संघ सेवा विभाग प्रतापनगर (RSS) द्वारा संचालित निःशुल्क सौंदर्य प्रसाधन प्रकल्प में सेवा बस्ती की अनेक बहनों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कई महीनों तक चला, जिसमें बहनों ने ब्यूटी पार्लर, हेयर कटिंग, मेकअप, फेशियल, ब्लीच, मेहंदी, थ्रेडिंग जैसी बारीक विधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य था कि सेवा बस्ती की बहनें आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकें। कल इस प्रशिक्षण के समापन पर सभी बहनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर बहनों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष झलक रहा था। बहनों ने कहा कि संघ द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव रहेगा, क्योंकि अब वे किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी, बल्कि स्वयं रोजगार कर परिवार का सहारा बनेंगी।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बहनों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है, विशेषकर उन बहनों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस प्रकल्प की मुख्य शिक्षिका रीना वर्मा हैं, जिन्होंने पूरे समर्पण और प्रेम से बहनों को प्रशिक्षण दिया। रीना वर्मा को भी संघ की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके अनुशासित, व्यवहारकुशल और दक्ष प्रशिक्षण के लिए दिया गया, जिसने बहनों के भीतर आत्मविश्वास का संचार किया।

कार्यक्रम में प्रमुख तौर पर देवेंद्र अष्ठाना (प्रान्त सेवा प्रमुख), K.C. शाह (मा. नगर संघचालक) हेमराज (भाग सह सेवा प्रमुख ), सुधीर गुप्ता(जिला महामंत्री सेवा भारत), नरेन्द्र सिंह देवड़ी(मण्डल अध्यक्ष BJP), बबिता सिंह(जिला सचिव सेवा भारती ), S.P. सिंह (शिवपाल)नगर सेवा प्रमुख उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बहनों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण से न केवल उनके परिवारों का उत्थान होगा बल्कि समाज में भी प्रेरणा का संचार होगा। संघ का यह प्रयास निश्चित रूप से सेवा बस्तियों के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये प्रशिक्षण संघ की सेवा बस्तियों के लिए निःशुल्क आगे भी चलता रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!