ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service स्वर, ताल और साधना का अलौकिक संगम—यूपीएसएनए की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता धमक के साथ शुरू सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रांति उत्सव संपन्न विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया श्याम उपाध्याय ने एमवे बिज़नेस के जरिए आत्मनिर्भरता की राह दिखाई रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह कंपकंपाती ठंड में बढ़ रहे हार्टअटैक के मामले,चिकित्सक ने दिए सुझाव Raksha Mantri Rajnath Singh Confers 32 Medals to Indian Coast Guard Personnel for Exemplary Service स्वर, ताल और साधना का अलौकिक संगम—यूपीएसएनए की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता धमक के साथ शुरू सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रांति उत्सव संपन्न विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण 2 अक्टूबर के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने लखनऊ हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करी व स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया श्याम उपाध्याय ने एमवे बिज़नेस के जरिए आत्मनिर्भरता की राह दिखाई रामदत्त चक्रधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह का संस्कृतभारती की गोष्ठी मे कार्यकर्तागणों को समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश - जे पी सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार English

सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम 

D

Dainik India News

5388 views
सड़क सुरक्षा पखवाड़े में जागरूकता के साथ काउंसिलिंग और हेल्थ चेक-अप भी कराएगा परिवहन निगम 

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप शुक्रवार से द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े का होगा शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन 

जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा 

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 14 दिसंबर। योगी सरकार शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' आयोजित करने जा रही है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा।  उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ में 1090 चौराहे से करेंगे।  

इन गतिविधियों पर होगा मुख्य फोकस

पखवाड़े के दौरान परिवहन निगम ब्रेथएनालाइजर डिवाइस के माध्यम से डिपो/कार्यशाला एवं मार्ग पर औचक जांच कराएगा। परिवहन निगम की समस्त बसों की तकनीकी जांच कराकर ही बसों को आउटशेड कराया जाएगा। निगम एवं अनुबंधित बसों की हेड लाइट, बैक लाइट, इंडीकेटर, रियर व्यू मिरर, एसएलडी एवं सीट बेल्ट की चेकिंग कराई जाएगी। बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगाना, चालकों को रात में बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम/लोबीम के प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया जाएगा। 

चालकों और परिचालकों की होगी काउंसिलिंग

चालक/परिचालकों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण के लिए मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण तथा चालकों की काउंसिलिंग के साथ ही समस्त चालकों/परिचालकों की सड़क सुरक्षा के संबंध में काउंसिलिंग एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत सीएमवीआर रुल्स तथा वर्तमान परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवेज पर बस के सुरक्षित संचालन, लेन ड्राइविंग ओवरटेकिंग, ब्रेकिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सेवा प्रबंधक भी कम से कम तीन-तीन डिपो में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करेंगे।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में प्रचार-प्रसार

सभी बस स्टेशनों पर एलईडी टीवी एवं बसों में स्थापित साउंड बॉक्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं महिलाओं की सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया जाएगा। पखवाड़े के प्रत्येक दिन ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से राष्ट्रीय भक्ति के गीतों के साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चालकों को सुरक्षित संचालन के लिए बसों को निर्धारित गति में संचालित करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, बस संचालन के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने तथा चालक की असावधानी से होने वाली दुर्घटनाओं आदि से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। बस स्टेशनों पर उपस्थित यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

चालकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

निगम के समस्त नियमित/संविदा चालकों की मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्थ कार्ड के माध्यम से राजकीय चिकित्सालयों में आंखों की जांच व सामान्य स्वास्थ्य जांच, जिसके अंतर्गत नजर, कलर ब्लाइंडनेस, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर आदि की जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!