ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार डिप्टी C.M. ने "उड़ान 2023" वार्षिक उत्सव का किया उद्घाटन राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता भोजपुरी समाज का वृक्षारोपण अभियान जारी, 2 अक्टूबर तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी, <em>पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व्यवस्था की मेरुदंड</em> : <em>CM YOGI</em> 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते चार अभियुक्तों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार डिप्टी C.M. ने "उड़ान 2023" वार्षिक उत्सव का किया उद्घाटन राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति बिजनौर में शहर कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंची दुष्कर्म पीड़‍िता भोजपुरी समाज का वृक्षारोपण अभियान जारी, 2 अक्टूबर तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी, <em>पैरामेडिकल स्टाफ चिकित्सा व्यवस्था की मेरुदंड</em> : <em>CM YOGI</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा

D

Dainik India News

41 views
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया श्रद्धांजलि अर्पित, “रन फॉर यूनिटी” से दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज मऊ में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। मंत्री शर्मा ने बलिया मोड़ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

इसके उपरांत मंत्री ए.के. शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से एकता, अखंडता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया गया।

अपने प्रेरक संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अद्वितीय भूमिका निभाई। उन्होंने आज़ादी के बाद 563 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा, “अगर सरदार पटेल न होते तो आज का भारत इस स्वरूप में नहीं होता।”

मंत्री शर्मा ने सरदार पटेल को राष्ट्र की एकता, दृढ़ इच्छा शक्ति और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संकल्प सरदार पटेल के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि “हम सभी जाति, धर्म, क्षेत्र या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक विजय राजभर, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

“जय एकता, जय भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मंत्री शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा और उत्साह का योगदान दें, क्योंकि युवा शक्ति ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में सबसे बड़ी ताकत है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!