ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद 1.34 करोड़ की पेनाल्टी, फायर एनओसी नहीं, नक्शा स्वीकृत नहीं — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्या कार्रवाई के घेरे में आएगा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक कार्यालय? पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ,फुलों की हुई वरसात पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद 1.34 करोड़ की पेनाल्टी, फायर एनओसी नहीं, नक्शा स्वीकृत नहीं — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्या कार्रवाई के घेरे में आएगा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक कार्यालय? पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ,फुलों की हुई वरसात पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह लखनऊ:लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई-मुख्यमंत्री जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न सौर ऊर्जा से मिलेगी यूपी के उद्योगों को शक्ति
स्वास्थ्य English

सहारा हॉस्पिटल में स्तन सम्बन्धी रोगों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया बल

D

Dainik India News

30 views
सहारा हॉस्पिटल में स्तन सम्बन्धी रोगों की समस्याओं के निराकरण पर दिया गया बल

विश्व महिला दिवस के अवसर पर ब्रेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. फरहा अरशद ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की दी सलाह

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। आज कल के भाग दौड़ वाली जिंदगी में स्तन में गांठ जैसी समस्याएं होना आम बात हो गयी है और इस समस्या से अब किशोरियां भी प्रभावित होने लगी हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉक्टर फरहा अरशद ने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को जरा भी गांठ की समस्या महसूस हो तो उन्हें तुरंत जांच करवाना चाहिए। इस तरह की गांठें बहुत तेजी से बढ़ने यानि परिवर्तन की क्षमता रखती हैं और उन्होंने यह भी बताया कि छाती की सुंदरता का भी ध्यान रखते हुए इस बीमारी को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने ऐसी ही एक मरीज का जिक्र करते हुए बताया कि अभी हाल ही में सहारा हॉस्पिटल में आयी 17 वर्षीय किशोरी को दो महीने पहले छाती में गांठ का पता चला, तो परिजनों ने उसका होम्योपैथिक इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उसके स्तन की गांठ उस समय केवल मात्र 2 से 2.30 सेंटीमीटर थी लेकिन तीन हफ्तों के अंदर यह गांठ बहुत तेजी से बढ़ने लगी क्योंकि लड़की दुबली-पतली थी और उसकी वजह से छाती लटक कर पेट की नाभि तक आ गयी थी।

हाथ व कंधे में दर्द के साथ साथ उसके शरीर की बनावट भी बहुत बेडौल दिखने लगी थी। जब किशोरी को सहारा हॉस्पिटल में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ.फरहा को दिखाया गया तो उन्होंने परामर्श के साथ किशोरी का सी.टी. स्कैन एवं सायटोलॉजी करवाया तो उन जांचों में पता चला कि उसके स्तन की गांठ 21 सेंटीमीटर हो गयी जो लगभग पहले से 10 गुना तक बढ़ गयी थी और डॉक्टर फराह को महिला में फ्राबलायड टयूमर होने की आशंका जाहिर हुई। डॉक्टर ने उसे तुरन्त सर्जरी की सलाह दी।

इसके बाद फ्रोजन सेक्शन पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर अंजू शुक्ला द्वारा किया गया जिससे पता चला कि अगर तुरन्त गांठ का इलाज न मिलता तो मरीज की हालत बहुत ही गम्भीर अवस्था में पहुंच सकती थी।

डॉक्टर फराह ने सर्जरी के दौरान स्तन को बचाते हुए गांठ को निकाल दिया जिससे महिला मरीज व उनके परिजन इलाज पाकर बेहद खुश और संतुष्ट हुए थे।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी ने सदैव सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा विशेष सजग रखने की बात कही है। इसी क्रम में उन्होंने ऐसे विश्वस्तरीय सहारा अस्पताल का निर्माण किया है, जहां हर प्रकार वर्ग आयु के लोगों को किफायती दरों पर इलाज मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि परिवार में महिला के स्वस्थ रहने से सम्पूर्ण परिवारीजन स्वास्थ्य एवं खुश रहते हैं। उन्होंने भी सलाह दी कि
महिलाएं किसी भी बीमारी को अनदेखा न करें। सही समय पर सही इलाज ही रोगों की गम्भीरता से बचा सकता है।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!