ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी हरदोई प्रार्थिनी रोली देवी ने पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियो को ओ लेवल सी0सी0सी0 प्रशिक्षण हेतु आवेदन करने हेतु निर्धारित तिथि 28 मई तक “मनोज कुमार सिंह बने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए CEO, निकाय चुनाव की धूम,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निवास पर टिकट मांगने वालों की लाइन - जे पी सिंह योगी सरकार बढ़ाएगी खुर्जा के खुरचन, मथुरा के पेड़े, आगरा के पेठे, लखनऊ की रेवड़ी की मिठास चुनावी जनसभाओं हेतु नियत स्थान / मैदान की सूची जारी मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने वाले अधिकारियों और ग्रामीणों को किया सम्मानित जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक में वेंडर्स की लापरवाही पर जताई नाराजगी
राजनीति English

उत्तराखंड में राज्यपाल बदले जाने पर पूर्व सी एम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर दागे सवाल

D

Dainik India News

26 views
उत्तराखंड में राज्यपाल बदले जाने पर पूर्व सी एम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर दागे सवाल

ब्यूरो डीडी इण्डिया

उत्तराखंड में राज्यपाल बदले जाने के मामले में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य की विदाई को भ्रष्टाचार और जातीय सियासत से जोड़कर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की कीमत राज्यपाल को चुकानी पड़ी है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में कांग्रेस केंद्र और प्रदेश की सरकारों के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लेने का कोई भी मौका चूक नहीं रही है। कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उत्तराखंड में राज्यपाल बदले जाने को लेकर कांग्रेस मुखर है। भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर भी कांग्रेस ने निशाने पर लिया है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने राज्यपाल को हटाने के पीछे जातीय सियासत को जिम्मेदार ठहराया ही, साथ में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल दागे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। जिन कानूनों पर उन्हें शंका थी, उन्होंने दस्तखत करने से इन्कार कर दिया। इस वजह से भाजपा ने उन्हें राज्यपाल पद से हटाया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुक्त विश्वविद्यालय समेत कई मामलों में सरकार के भ्रष्टाचार को सामने रखा। मुक्त विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच करने के उनके निर्देशों की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है।

यही नहीं लगे हाथों उन्होंने नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्वागत करने में भी देर नहीं की। सैन्य बहुल राज्य में राज्यपाल बनाए गए पूर्व सैन्य अधिकारी की तैनाती का स्वागत कर सैन्य परिवारों को साधने की रणनीति है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!