ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की एस.एम.एस. लखनऊ में आई.ओ.टी. लैब का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट: मुख्यमंत्री नवागत एसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने युद्ध स्तर पर पुलिस लाइन वह 112 के वाहनों की समीक्षा की एस.एम.एस. लखनऊ में आई.ओ.टी. लैब का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश English

नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

D

Dainik India News

41 views


उदय राज /डीडी इंडिया

बांदा, नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। गिरोह के तार महोबा, हमीरपुर व प्रयागराज तक जुड़े हैं। एसओजी व चिल्ला थाना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान कार सवार लोगों के पास से 74 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में बताया कि महोबा से नकली नोट दिए जाते थे, जिनको वह खुद इस्तेमाल के साथ दूसरों को सप्लाई करते थे। एक लाख के नोट के बदले बीस से तीस हजार रुपये मिलते थे, जिनको एकाउंट में ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसओजी टीम को नकली नोट के कारोबार से जुड़ी सटीक सूचना मिली। जिसके बाद रविवार की रात चिल्ला थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह व एसओजी प्रभारी मयंक सिंह ने बांदा-पैलानी मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। नरी-पलरा मार्ग पर एक कार को रुकने का इशारा किया तो सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी में काली पन्नी में सौ-सौ और पांच-पांच के नोट मिले। पुलिस के मुताबिक 74,300 रुपये नकली नोट थे। एक मोबाइल फोन व कार को जब्त किया गया है। पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी जगभान और महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के उटिया गांव निवासी राजाराम प्रजापति को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में पता चला कि नकली नोट महोबा जिले के बजरंग चौक निवासी तुषार गुप्ता उपलब्ध कराता था। उसी से यह नोट लेकर आ रहे थे। राजाराम ने बताया कि वह हमीरपुर जिले के बिवांर निवासी नरेश और प्रयागराज के आकाश को नकली नोट पहुंचाता था। आकाश वर्तमान समय रामनगर में रहता है। इसके बदले नरेश और आकाश असली नोट देते थे।दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि एक लाख नकली नोटों के बदले बीस से तीस हजार रुपये मिलते थे। नरेश और आकाश यह रकम मेरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते थे। आज ही नरेश ने 11 हजार रुपये मेरे खाते में फिनो बैंक से डाले हैं। नरेश इसके पहले भी मुझसे नकली नोट ले चुका है। जबकि आकाश ने पिछले महीने ढाई लाख के नकली नोट लिए थे। तलाशी में दोनों के पास पांच-पांच सौ के 52 और सौ-सौ के 483 नकली नोट बरामद हुए। बताया कि सौ-सौ और पांच सौ के नोट की ही डिमांड की जाती थी। एसपी अभिनंदन ने बताया कि नकली नोट के साथ गिरफ्तार लोगों ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!