ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मल्हौर–किसान पथ संपर्क मार्ग पर द्वि-पुल निर्माण का भव्य शिलान्यास: विकास का सशक्त उद्घोष • शख्ती: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना हुआ अनिवार्य • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* • मुख्यमंत्री ने पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22के अन्तर्गत 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंकखातों में 458 करोड़ 66 लाख रुपए का आनलाइन अन्तरण किया • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित • जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद • मल्हौर–किसान पथ संपर्क मार्ग पर द्वि-पुल निर्माण का भव्य शिलान्यास: विकास का सशक्त उद्घोष • शख्ती: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना हुआ अनिवार्य • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* • मुख्यमंत्री ने पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22के अन्तर्गत 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंकखातों में 458 करोड़ 66 लाख रुपए का आनलाइन अन्तरण किया • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम घोषित • जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण • मुरादाबाद पुलिस के जांबाज ने बच्चे की जान बचाई, परिजनों ने धन्यवाद व्यक्त किया • एक शातिर जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से 44 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये, 02 अंगूठी, 02 मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद •
उत्तर प्रदेश सरकार English

06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन

B

Bhargav Bhargav

• 5618 views
06जून, को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर उ0प्र0 विधान मण्डल का संयुक्त उपवेशन

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, श्री सतीश महाना ने दिनांक-06जून, 2022 को मा0 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के आगमन पर आयेजित किये जा रहे उ0प्र0 विधान मण्डल के संयुक्त उपवेशन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग के लिए अनुरोध किया। विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में नेता सदन मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद के सभापति कुँवर मान्वेन्द्र सिंह सहित सभी दलीय नेताओं ने श्री राष्ट्रपति के आगमन पर आयोजित किये जा रहे विशेष संयुक्त उपवेशन के आयोजन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 जून 2022 की तिथि एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में उ0प्र0 विधान सभा का गरिमा बढ़ाने का है। 23 मई से आयोजित विधान सभा का सत्र इस बार अपने चर्चा परिचर्चा से देश दुनिया में नजीर पेश करेगा। उसी गरिमा और गौरव को बढ़ाने के लिए सर्वदलीय नेताओं की बैठक आहूत की गई है। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि इस प्रकार की समृद्ध संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा, परिचर्चा के माध्यम से लोकतंत्र मजबूत होता है। प्रसन्नता है कि कमोवेश सभी दलीय नेताओं का सकारात्मक सहयोग विधान सभा के सदन चलाने के लिए प्राप्त होता रहा है।
बैठक में समाजवादी पार्टी की तरफ से श्री मनोज कुमार पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के नेता श्री राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के नेता की जगह श्री अजय कुमार, भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के नेता श्री ओम प्रकाश राजभर, इंडियन निर्बल शोषित आम दल के नेता श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, नेता कांग्रेस की जगह श्री वीरेन्द्र चौधरी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता श्री रघुराज प्रतााप सिंह ‘राजा भइया’ बहुजन समाज पार्टी के नेता, श्री उमाशंकर सिंह, ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। श्री राष्ट्रपति द्वारा उ0प्र0 विधान मण्डल के संयुक्त उपवेशन को सम्बोधित करने के संदर्भ में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मा0 संसदीय कार्यमंत्री, श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मा0 मुख्यमंत्री जी की भावना के साथ-साथ अपने को सम्बद्ध करते हुए सभी दलीय नेताओं से संयुक्त उपवेशन में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही विगत साढ़े पाँच वर्षों के अंतराल में दलीय नेताओं द्वारा विधान सभा की कार्यवाही के संचालन में सकारात्मक सहयोग देने के लिए भी कृतज्ञता ज्ञापित की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!