ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित विधायकों ने किया जनसंपर्क 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सभागार में *बाबा साहब ब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निबंध योगिता का हुआ आयोजन जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रभात रैन बसेरा का किया गया उद्घाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित विधायकों ने किया जनसंपर्क 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सभागार में *बाबा साहब ब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर निबंध योगिता का हुआ आयोजन जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में प्रभात रैन बसेरा का किया गया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश सरकार English

अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम

B

Bhargav Bhargav

32 views
अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन का माध्यम है डाक टिकट प्रदर्शनीः सीएम

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़

मुख्यमंत्री ने 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी यूफिलेक्स-2022 का किया उद्घाटन,
कहा-आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत में काफी समृद्धशाली है उत्तर प्रदेश

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डाक सेवाओं ने टिकटों के संग्रह को एक समय काफी रुचि का क्षेत्र बना दिया था। डाक विभाग ने उस माध्यम से वर्तमान को समेटते हुए अतीत को जोड़ने का बेहतर प्रयास किया था। आज की प्रदर्शनी में 300 प्रकार के अधिफ्रेम लगे हैं। उद्घाटन के दौरान आजादी के बाद से लगातार अब तक अलग-अलग समय में कौन से डाक टिकट व स्पेशल कवर जारी हुए हैं, यह देखने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री शनिवार को डाक विभाग उप्र परिमंडल की ओर से आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी यूफिलेक्स-2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान राम वनगमन को यूपी के प्रमुख 14 क्षेत्रों को स्पेशल कवर के माध्यम से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। यह कलेक्शन तो है ही, अतीत को जोड़ने के साथ ज्ञानवर्धन व मनोरंजन का माध्यम भी बन रहा है। यह पुराना कलेक्शन उस समय की तकनीक के बारे में नजदीक से जोड़ने और उस समय पैसे की क्या कीमत थी, इस पर भी ध्यान आकर्षित करता है।

सीएम ने कहा कि समय-समय पर कार्यक्रमों से जुड़ने के अवसर मिलते हैं। यूपी इस दृष्टि से काफी समृद्ध है। किसी विशिष्ट घटना, कार्यक्रम या महापुरूष को लेकर डाक टिकट जारी हुआ है तो वह इतिहास को समेटे रहता है। इतिहास व सूचना के साथ वर्तमान पीढ़ी के लिए संग्रहणीय व ज्ञानवर्धन का माध्यम बनता है। यह कार्यक्रम तमाम उतार चढ़ाव के बाद भी डाक विभाग जारी रखा है और तेजी से बढ़ा रहा है। इसके लिए विभाग बधाई का पात्र है। यह हमें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ता है। यूपी इस दृष्टि से काफी समृद्धशाली है। भगवान राम के वन गमन की बात करें तो 12 वर्ष भगवान ने यूपी में व्यतीत किए। चित्रकूट इसका साक्षी है। स्वाभाविक रूप से यह काफी जानकारी देता है। उस समय साधन नहीं थे। आज साधन है तो एक-एक स्थल उस समय के गवाह हैं कि भगवान किन रास्तों से वन गए थे और उस समय के समाज को सभ्य बनने के लिए सुरक्षित माहौल देने का कार्य किया था। यह चीजें आज भी ध्यान आकर्षित करती हैं।

17 को भगवान बुद्ध से जुड़े 6 प्रमुख स्थलों पर जारी होंगे परिशिष्ट

सीएम ने कहा कि मुझे बताया गया कि 17 अक्टूबर को भगवान बुद्ध से जुड़े 6 प्रमुख स्थलों को लेकर परिशिष्ट जारी किए जाएंगे। भगवान बुद्ध का परिवार कपिलवस्तु में निवास करता था। भगवान बुद्ध ने पहला ज्ञान यूपी के सारनाथ में दिया था। सर्वाधिक चातुर्मास यूपी में ही व्यतीत किए थे। उनसे जुड़े तीन महत्वपूर्ण केंद्र महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर, कौशांबी व संकिसा यूपी में हैं। भगवान बुद्ध से जुड़े छह प्रमुख स्थल यूपी में हैं। बौद्ध धर्म के अनुयायी यहां आकर इन स्थलों के प्रति आस्था प्रकट करते हैं। जब भी विश्व मानवता के सामने संकट खड़ा होगा, मैत्री व करुणा के लिए बुद्ध की धरती की तरफ आशा भरी निगाहों से देखा जाएगा। यह कलेक्शन अतीत को समेटकर इतिहास व ज्ञानवर्धन का कोष भी डाक टिकट व स्पेशल कवर के माध्यम से हमारे सामने प्रस्तुत करता है।
यूपी के स्थलों में निवास करती है भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की आत्मा
सीएम ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत की आत्मा यूपी के स्थलों में निवास करती है। भारत के कुंभ की परंपरा को वैश्विक मान्यता मिलती है। यूनेस्को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता देता है। कुंभ से जुड़े स्थलों की चर्चा होती है तो सभी प्रयागराज की तरफ देखते हैं। कुंभ भारत के चार स्थल पर लगते हैं पर जब भी चर्चा होती है तो बरबस ध्यान उस ओर ही जाता है।

अनेक घटनाओं का साक्षी रहा है उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई की बात होती है तो 1857 के प्रथम स्वातंत्र समर से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के घटनाक्रम सामने आते हैं। कैसे यूपी में जन्मे मंगल पांडेय ने प्रथम स्वातंत्र समर का शुभारंभ किया था। धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में मेरठ में समर को बढ़ाने का काम हुआ था। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे बिठूर में इसकी अगुवाई कर रहे थे। 1922 में चौरीचौरा, काकोरी की घटना और भारत छोड़ो आंदोलन में यूपी के अलग-अलग स्थानों का योगदान रहा है। सामान्य रूप से इतिहास की किताबों को लोग देखते हैं तो कभी-कभी वह बच्चों के लिए उबाऊ होता है, लेकिन स्पेशल कवर व डाक टिकट से उन्हें अवगत कराएंगे तो कलेक्शन और ज्ञानवर्धन भी होगा। यूपी अनेक ऐसी घटनाओं का साक्षी है। यूपी इस मामले में सबसे समृद्धशाली है। सबसे उर्वरा भूमि व जल संसाधन भी हमारे पास है। आप देख रहे हैं धूप आई है, लेकिन यूपी के 17 जिलों में इस समय बाढ़ है। बारिश न पानी, लेकिन बारिश व नदियों का पानी व्यापक क्षेत्र को बाढ़ की चपेट में मिलाए है। अजीब सी स्थिति है, उन स्थितियों में इन चीजों का संग्रह कर लोगों को भविष्य के प्रति भी जागरूक कर सकते हैं।

परंपरा को संरक्षित करने की आवश्यकता

सीएम ने कहा कि यूपी की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक परंपरा को डाक टिकट व स्पेशल कवर के माध्यम से संरक्षित करने की आवश्यकता है। भावी पीढ़ी को सहज व सरल तरीके से ग्राफिक्स व चित्र के माध्यम से घटना को ध्यान में रखकर ध्यानाकर्षण करेंगे तो लोग आसानी से समझ जाते हैं। यह माध्यम गागर में सागर का काम करेगा। साथ ही यह कार्यक्रम इतिहास को समेटकर संरक्षित करने का प्रयास हो सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!