ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
UP Fights Covid: No fresh cases reported from 68 districts:- • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, • दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन हेतु दिव्यांगजन करे आवेदन • पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि • हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी • लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • UP Fights Covid: No fresh cases reported from 68 districts:- • लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की • माँ दुर्गा के नौ रूपों के पूजन-अर्चन उपरांत असुरी शक्ति पर विजयोत्सव, • दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन हेतु दिव्यांगजन करे आवेदन • पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि • हरदोई: प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण जारी • लड्डूपुर में किसान महापंचायत: छह महीने से सूखी पड़ी नहरों पर फूटा किसानों का गुस्सा • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद

D

Dainik India News

• 9446 views
सीएम ने ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया संवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। सीएम योगी ने अयोध्या में भव्य एवं नव्य मन्दिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और सुन्दर बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक महत्वपूर्ण अभियान है। स्वच्छ भारत मिशन का लाभ पूरे देश के साथ-साथ गोरखपुर में भी देखने को मिला है। प्रतिवर्ष जे0ई0/ए0ई0एस0 से होने वाली हजारों बच्चों की मृत्यु को स्वच्छता के माध्यम से रोकने मे मदद मिली। आज जे0ई0/ए0ई0एस0 का लगभग समूल नाश कर दिया गया है।

सीएम ने आज गोरखपुर में प्रदेश के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2024 राष्ट्रीय उत्सव की तिथि है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के नव्य, भव्य और दिव्य मन्दिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं, बल्कि हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है। यह एक अभूतपूर्व उत्सव है, इसलिए हर गांव और हर घर की तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए। यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीरामोत्सव पर हर घर, देव मन्दिर पर दीपोत्सव मनाया जाए। घरों, मन्दिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थानों पर रामनाम संकीर्तन हो। गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनाया जाए। ग्राम प्रधान और सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरामलला के विराजमान होने के उत्सव को अभूतपूर्व उल्लास मनाने का कार्य 14 जनवरी, 2024 को विशेष स्वच्छता अभियान से प्रारम्भ हो जाएगा। हर कस्बे, हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता अपेक्षित है। देव मन्दिरों को स्वच्छ बनाकर, उन्हें सुन्दर ढंग से सजाया जाए। प्रधानगण इसके लिए खुद प्रयास करने के साथ हर ग्रामवासी को प्रेरित करें। उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएं। स्वच्छता ईश्वर को तो प्रिय है ही, तमाम बीमारियों को दूर रखने के लिए भी आवश्यक है। स्वच्छता को बढ़ावा देकर अपने आराध्य प्रभु को प्रसन्न करने के साथ बीमारियों को भी दूर भगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना है। 14 जनवरी, 2024 का विशेष स्वच्छता अभियान इसके लिए बड़ा माध्यम बन सकता है। ग्राम प्रधानगण अपने-अपने गांवों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्हें इसके खतरे के प्रति आगाह करें। गांवों में स्वच्छता को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। गांव जितना स्वच्छ होगा, उतना ही सुन्दर दिखेगा। इससे उसकी ख्याति बढ़ेगी, हर तरफ उसकी सराहना होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गांवों में स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए और इसकी मॉनीटरिंग पंचायतीराज विभाग द्वारा की जाए। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेण्ट पर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि खाद गड्ढों की व्यवस्था करने से इसमें बड़ी मदद मिलेगी। पंचायतों में वेस्ट मैनेजमेण्ट की व्यवस्था से पर्यावरण का संरक्षण होगा और किसानों को कम्पोस्ट खाद उपलब्ध करायी जा सकेगी। उन्होंने अमृत सरोवरों को एक मॉडल के रूप में विकसित करने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने सभी को मकर संक्रांति एवं आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपयोगी भूमिका निभाते हुए समारोह को गांव स्तर तक अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग के कार्यों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!