ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह रेलकर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न नजर से बचाने वाले को ही महंगाई की नजर लग गई UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह रेलकर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ किया प्रदर्शन बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन CM योगी अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की 170वीं बैठक संपन्न नजर से बचाने वाले को ही महंगाई की नजर लग गई UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan
Uncategorized English

"सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं"

D

Dainik India News

35 views
"सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं"

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली ।सेना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत के रक्षा मंत्री के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को उनके साहस और समर्पण के लिए विशेष शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय योगदान और बलिदान पर पूरे देश को गर्व है।

उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा में न केवल अभूतपूर्व भूमिका निभाती है, बल्कि आपदा प्रबंधन, आतंरिक सुरक्षा और शांति स्थापना जैसे विभिन्न मोर्चों पर भी अपना अमूल्य योगदान देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सब जो चैन और सुरक्षा का अनुभव करते हैं, वह भारतीय सेना की सतर्कता और त्याग का परिणाम है।

उन्होंने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनका अनुशासन, त्याग और सेवा भावना देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सेना दिवस का यह विशेष अवसर हमें उन सभी वीर सपूतों को सम्मानित करने का अवसर देता है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों से अपील की कि वे सेना के प्रति अपने कृतज्ञता भाव को व्यक्त करें और उनके बलिदान का आदर करें। उन्होंने कहा कि सेना दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और हमें सिखाता है कि अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्ठा से ही हम भारत को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि भारत के सभी वीर जवान और अधिकारी हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं। उनकी सेवा और बलिदान अमूल्य हैं, और देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने भारतीय सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, "जय हिंद।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!