ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती • लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • उप जिलाधिकारी सदर ने कार्यों में लापरवाही एवं गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दो लेखपालों को किया निलंबित • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान • गोलमार्केट व्यापार मंडल,महानगर ने मनाया होली मिलन समारोह - जे पी सिंह • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती • लखनऊ में पुष्प प्रदर्शनी का गौरवपूर्ण समापन विजेताओं को पारितोषिक वितरण के साथ, सौंदर्य, संस्कृति और संकल्प का समन्वित उत्कर्ष • जनपद बहराईच से 91 छात्राओं को विधानसभा देखने का मिला मौका • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • उप जिलाधिकारी सदर ने कार्यों में लापरवाही एवं गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दो लेखपालों को किया निलंबित • ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' • हरदोई की निरमा देवी और अमिता मिश्रा को मथुरा में मिला सम्मान •
Uncategorized English

जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

D

Dainik India News

• 7598 views
जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

दैनिक इंडिया न्यूज, 16 जुलाई 2024, मऊ, उत्तर प्रदेश: जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित यूथ फेस्ट के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रेडरन मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में स्नातक तक के बालक एवं बालिकाओं द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। जिलाधिकारी ने युवा पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।

अपने उद्घाटन भाषण में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में जागरूकता पैदा होती है, जो समय-समय पर होनी चाहिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स के दुष्प्रभाव और इसके बचाव के संसाधनों के प्रति जागरूकता होना आवश्यक है।

मैराथन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गुलशन कुमार ने प्रथम स्थान, राहुल ने द्वितीय और टिंकू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशिका यादव प्रथम, कुमारी श्वेता द्वितीय और अर्चना यादव ने तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर 1500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1000 रुपये और तृतीय स्थान पर 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। बालक वर्ग की दौड़ 5 किमी और बालिका वर्ग की दौड़ 3 किमी की थी।

सांत्वना पुरस्कार विजेता बालक वर्ग में धीरज, आरिफ, मनीष राजभर, रोहित यादव और शुभम यादव रहे। बालिका वर्ग में मानसी यादव, अनीसा, अन्नू, सुप्रिया चौहान और द्वियांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन सभी को सम्मानित किया गया।

मैराथन दौड़ को क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, कोच अखिलेश, रीमा, मोईन और भूपेंद्र ने संपादित कराया। इस अवसर पर दिशा टीम के जयंती प्रसाद ने एचआईवी के चार मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनपद में 3060 एचआईवी पॉजिटिव मरीज पंजीकृत हैं, जिनका इलाज एआरटी से चल रहा है। यूथ फेस्ट का मुख्य थीम "4 की बात" रखा गया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नागेंद्र पांडेय ने सभी का स्वागत किया। टीआई बलवानी और कृषक संस्था के अनुपम, मुरली ने व्यवस्था देखी। दिशा टीम के मनीष और बृजेन्द्र प्रताप ने मैराथन दौड़ के आयोजन में समस्त व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के अनुरक्षण में किया गया। डॉ. आर.के. सिंह ने कार्यक्रम में आये आगंतुकों और प्रतियोगियों का धन्यवाद किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!