ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हरदोई में किसान से दलाल ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम पर ₹100000 की ठगी की विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव विधान सभा की कार्यवाही संचालन में पक्ष एवं प्रतिपक्ष दोनों का योगदान आवश्यक:मा0 अध्यक्ष विधानसभा सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन परमपूज्या श्री श्री माँ पूर्ण प्रज्ञा का जन्मोत्सव: आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित जीवन सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हरदोई में किसान से दलाल ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम पर ₹100000 की ठगी की विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव विधान सभा की कार्यवाही संचालन में पक्ष एवं प्रतिपक्ष दोनों का योगदान आवश्यक:मा0 अध्यक्ष विधानसभा सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन परमपूज्या श्री श्री माँ पूर्ण प्रज्ञा का जन्मोत्सव: आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित जीवन सहारा हॉस्पिटल में पहली बार नयी तकनीक "लॉट सीआरटी पेसमेकर" से मरीज को मिला नया जीवन
Uncategorized English

मधुबन में घाटों पर डाला छठ पर्व पर दिखा अद्भुत एवं मनोरम दृश्य

D

Dainik India News

4279 views
मधुबन में घाटों पर डाला छठ पर्व पर दिखा अद्भुत एवं मनोरम दृश्य

डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मधुबन, मऊ। डाला छठ पर मधुबन में व्रती महिलाओं ने बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया। सूर्योपासना के महापर्व पर श्रद्धा और तप का निराजल व्रत रखा। घाटों पर आस्था उमड़ पड़ी। घाटों पर जलतरंग करतीं दीपमाला की दिव्य व अलौकिक छटा देखते बन रही थी। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरा मधुबन गूंजता रहा।तो वही लोकगायक बलवंत सिंह के गीतों से पूरा घाट सुन्दर भजनों से गूँजता रहा। इस दौरान नदी,पोखरों और सरोवरों के तट जगमगा उठे।
दोपहर बाद से ही अ‌र्घ्य देने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की व्रती महिलाओं का घाटों सहित अन्य नदियों, तालाबों, नहरों के लिए प्रस्थान शुरू हो गया था। कुछ व्रती महिलाएं मनोकामना पूर्ण होने पर लेट कर घाट तक गईं। इस दौरान रास्ते में छठ मईया के गीत कांचहि बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए आदि गीत गूंज रहे थे। और अस्तांचल के समय दूध व जल से उन्हें अ‌र्घ्य अर्पित किया। नगर के मोहल्ला दुधिया पोखरा,उसुरी पोखरा, पाँती, ख़िरीकोठा, गांगेबीर,चोरहवां,ककराडीह,नेवादा सहित तमाम घाटों पर भीड़ का रेला लगा रहा। दोपहर से ही घाटों,तालाबों की ओर महिलाओं के जाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते ही अ‌र्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया।श्रद्घा और तप का निराजल व्रत रखा। वही नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने समस्त घाटों पर पहुँचकर माताओं-बहनों से आशीर्वाद प्राप्त किए,साथ ही इस उक्त अवसर पर राहुल दीक्षित, पीयूष मद्धेशिया,लाल बहादुर मल्ल,गोलू मौर्य, रमेश यादव,हैदर अली,वीर बहादुर यादव,प्रविन्द मल्ल तमाम लोग उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!