ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
वाणिज्य कर के छापे से कपड़ा व्यवसायियों में मचा हड़कंप • कपूरथला में सर्राफा व्यापारी के वहां दिन दहाड़े दुस्साहसिक तरीके से लूट और गोली कांड से राजधानी के व्यापारियों में आक्रोश • रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-बनारस- बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का किया संचलन • आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम • नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना • अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री • समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- अपरिमेय श्याम दास • वाणिज्य कर के छापे से कपड़ा व्यवसायियों में मचा हड़कंप • कपूरथला में सर्राफा व्यापारी के वहां दिन दहाड़े दुस्साहसिक तरीके से लूट और गोली कांड से राजधानी के व्यापारियों में आक्रोश • रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-बनारस- बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का किया संचलन • आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम • नगर पंचायत बनने के सात वर्ष बाद भी अंधकार, गंदगी और खतरे में वार्ड–10 • निवेशकों को सम्मान और पैसे की सुरक्षा दे रहा उत्तर प्रदेशः अरुण सक्सेना • अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री • समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- अपरिमेय श्याम दास •
उत्तर प्रदेश सरकार English

स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई बाइक/ स्कूटी रैली, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

D

Dainik India News

• 6357 views
स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई बाइक/ स्कूटी रैली, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विभिन्न विकास खंडों एवं शिक्षण संस्थाओं सहित कई विभागों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैलियां

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लोकसभा क्षेत्र घोसी में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयास रत है। जिसके क्रम में आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर कई मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम संचालित किए गए।
सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो। लोकतंत्र की यह पहचान मत, मतदाता और मतदान उक्त गगनचुंबी नारों के साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने मतदान बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया‌। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षकों की बाईक रैली को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट परिसर तक के लिए रवाना किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को सातवें व अंतिम चरण के मतदान दिवस 1जून को वोट देने की शपथ दिलाई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सभी शिक्षकों से अपील की जहां भी बैठक करें घर घर संपर्क करें सभी 18वर्ष को मतदाता को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करें। विद्यालयों पर मतदान हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं चुनाव पूर्व पूर्ण कर लें।बाईक रैली सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज से आजमगढ़ मोढ गाजीपुर तिराहे से दीवानी कचहरी होते हुए कलेक्ट्रैट परिसर में संपन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक,खंडशिक्षा आधिकारी सुनील सि़ह,बी ई ओ धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार,श्वेता मौर्य,ए आर पी चन्द्रधर राय,जिला समन्वयक चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,एस आर जी अरविंद पांडेय,रेनू पांडेय,विभा राय,अध्यक्ष कृष्णानंद राय,अजय राय,राकेश कन्नौजिया,ए आर पी विवेक सिंह, क्वालिटी को आर्डिनेटर शशांक सहित बेसिक और माध्यमिक के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। इसके अलावा विकासखंड परदहां एवं फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत कासिमपुर एवं कंधेरी में भी मतदाता जागरूकता संबंधी रेलिया का आयोजन किया गया। एस ए प्राइवेट आईटीआई मोहम्मदाबाद गोहाना के छात्र-छात्राओं द्वारा भी मोहम्मदाबाद गोहना बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। श्रम विभाग एवं युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा भी मुख्यालय स्थित विभिन्न स्थलों पर मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली गई एवं लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की गई। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने जनपद के समस्त मतदाताओं से 1 जून को होने वाले मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!