ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • सारस और बारहसिंघा के लिए जंगलों में विकसित किये जाएं विशेष पार्क : योगी आदित्यनाथ • राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप • यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर • रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ • योगी सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज विजन का दिखने लगा असर • सारस और बारहसिंघा के लिए जंगलों में विकसित किये जाएं विशेष पार्क : योगी आदित्यनाथ • राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र • जिले में जूनोसिस (पशुजन्य रोग) बीमारियों को लेकर लोगों को करें जागरूक- सीएमओ • सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप • यूजीसी नीतियों के विरोध में मधुबन में उभरा जनाक्रोश, सवर्ण समाज सड़कों पर • रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ •
Uncategorized English

14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता: असम बना ओवरऑल चैंपियन

D

Dainik India News

• 9085 views

दैनिक इंडिया न्यूज़, ​नई दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में असम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। असम के खिलाड़ियों ने कुल 29 स्वर्ण (गोल्ड), 11 रजत (सिल्वर) और 20 कांस्य (ब्रॉन्ज़) पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।


​यह चार दिवसीय प्रतियोगिता देश के 27 राज्यों से आए लगभग 700 खिलाड़ियों के जोश और कौशल का गवाह बनी। इन खिलाड़ियों ने किड्स, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 6 साल से 35 साल तक के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 56 भार वर्गों में फाइट मुकाबलों के साथ-साथ प्रदर्शनकारी विधाओं में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।


​पदक तालिका में शीर्ष टीमें:
​प्रथम स्थान (ओवरऑल चैंपियन): असम – 29 गोल्ड, 11 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज़
​द्वितीय स्थान: महाराष्ट्र – 24 गोल्ड, 16 सिल्वर, 18 ब्रॉन्ज़
​तृतीय स्थान: उत्तराखंड – 15 गोल्ड, 7 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज़
​मेज़बान राज्य उत्तर प्रदेश ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
​प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को एशियन वोवीनाम फेडरेशन के महासचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, फाउंडर चेयरमैन विष्णु सहाय, महासचिव शंकर महाबले और पप्पू खान ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
​इस प्रतियोगिता की एक और खास बात यह रही कि सीनियर वर्ग में विजेता खिलाड़ी 1 से 8 नवंबर तक बाली, इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली आठवीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!