ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
समस्त 13 विधान परिषद प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं - जेपी सिंह • ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम • रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सामाजिक दर्पण द सोशल मिरर फेसबुक लाइव पेज के द्वारा संगोष्ठी - • बाइक चोर गिरोह के 5 अंतरजनपदीय सदस्य गिरफ्तार • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • दो टूक:हर बड़ा माफिया-अपराधी योगी सरकार के निशाने पर   • प्रसार भारती: निजी चैनलों के मुकाबले उच्च गुणवत्ता और निष्पक्षता का प्रतीक • Is the social upliftment of the upper castes being deliberately ignored? • समस्त 13 विधान परिषद प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं - जेपी सिंह • ऐसा न हो कि यूपी में अभियान चले और माफिया यहां दुम दबाकर छिप जाएंः सीएम • रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सामाजिक दर्पण द सोशल मिरर फेसबुक लाइव पेज के द्वारा संगोष्ठी - • बाइक चोर गिरोह के 5 अंतरजनपदीय सदस्य गिरफ्तार • प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज • दो टूक:हर बड़ा माफिया-अपराधी योगी सरकार के निशाने पर   • प्रसार भारती: निजी चैनलों के मुकाबले उच्च गुणवत्ता और निष्पक्षता का प्रतीक • Is the social upliftment of the upper castes being deliberately ignored? •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

D

Dainik India News

• 8042 views
तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश


बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर भी होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा उसकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों की अनावश्यक पार्किंग न होने दी जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर चालान एवं अन्य विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार माध्यमों के जरिए कराया जाए। उन्होंने विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट लगवाकर आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश दिए जाएं तथा इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रोडवेज बसों का संचालन नियमानुसार एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। बसों को निर्धारित स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़ा न किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि बस चालक तेज गति अथवा नशे की हालत में वाहन संचालन न करें।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जाए तथा उनका विवरण संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने हेतु घटनास्थल के निकट स्थित सरकारी एवं निजी अस्पतालों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!