ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से सिंहनाद: ‘रश्मिरथी’ के बहाने राष्ट्रचेतना को पुनर्जागृत करने का आह्वान” • गैंगस्टर अपराधी का वाहन पुलिस ने किया कुर्क,मचा हड़कंप • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • पिहानी पुलिस की मनमानियों से जनता आक्रोशित • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्षकी अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय नें किया उद्घाटन • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच से सिंहनाद: ‘रश्मिरथी’ के बहाने राष्ट्रचेतना को पुनर्जागृत करने का आह्वान” • गैंगस्टर अपराधी का वाहन पुलिस ने किया कुर्क,मचा हड़कंप • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री • पिहानी पुलिस की मनमानियों से जनता आक्रोशित • विधानसभा सदस्य पवन सिंह चौहान के निवास पर धूमधाम से मना नवरात्र पर्व -जितेन्द्र प्रताप सिंह • भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्षकी अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न • जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय नें किया उद्घाटन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिल रही है पेंशन: सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

• 6792 views
उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिल रही है पेंशन: सीएम योगी

सीएम योगी ने लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर 'सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 कप के द्वितीय टूर्नामेंट का किया उद्धघाटन

सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने विकलांग शब्द को दिव्यांग कह कर एक नया जोश दिव्यांगजनों में भरा है

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के शासन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाने का कार्य किया। आज उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को 12000 रुपये सालाना मासिक पेंशन के रूप में मिल रही है। सरकार सभी के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास एक नए भारत की कहानी को कहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकलांग शब्द को दिव्यांग कह कर एक नया जोश दिव्यांगजनों में भरा है। मैं इन सभी का सम्मान करता हूं कि अपनी तकलीफ को भुलाकर दिव्यांगजन देश और समाज के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

सीएम योगी ने ये बातें लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 'सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 कप के द्वितीय टूर्नामेंट का उद्धघाटन' के अवसर पर कही। इस दौरान सीएम योगी ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कार्यक्रम की ब्रांड एम्बेसडर पद्मश्री, खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत दिव्यांग एथलीट दीपा मलिक को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लाखों लोगों की प्रेरणा हैं। उन्होंने ऋषि अष्टावक्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मंत्र भारत ही नहीं समूचे विश्व को एक नई रोशनी प्रदान करते हैं। वहीं उन्होंने सूरदास के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने काव्य के माध्यम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रकाश फैलाया था।

सीएम योगी ने कहा कि वर्त्तमान कालखंड भी ऐसी कई विभूतियों से भरा है। सुप्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने अपनी ब्रम्हांड की थ्योरी के माध्यम से दुनिया के वैज्ञानिकों को लोहा मनवाया। उन्होंने कहा की दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण, स्कालरशिप समेत हमारी सरकार दिव्यांगजन के कल्याण के अनेक कार्यक्रम चला रही है। सीएम योगी ने कहा कि खेल कूद के कार्यक्रम हमें टीम भावना के साथ जोड़ते हैं। खेल में अगर यह भावना न हो तो कितने भी होनहार खिलाड़ी हों कोई टीम सफल नहीं हो सकती। लेकिन जब टीम में परस्पर समन्वय होता है तो वह टीम विजय श्री वरण भी करती है। देश को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए टीम भावना के साथ राष्ट्रीय एकता के संदेश को हमें जन जन तक पहुंचाना है। जिससे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने देश, मातृभूमि और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सके। 

…और जब सीएम योगी ने लगाए शॉट

दिव्यांगजनों के प्रति सीएम योगी के प्रेम से हर कोई वाकिफ है। वह उन्हें प्रोत्साहित करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भी ऐसा ही हुआ। पहले उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों से उनका हाल जाना फिर एक अवसर ऐसा भी आया जब वह बल्लेबाजी करते नजर आए। दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में उतरे सीएम योगी ने बॉल खेली और शॉट भी लगाये।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!