ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा • “खून की आख़िरी बूंद तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष”—ए. के. शर्मा • नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने दिए कृषि, ऊर्जा, परिवहन व स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव • गौवंशों को आवारा नही बेसहारा कहें : प्रो0 गुरू प्रसाद सिंह • “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष से गोरखपुर हुआ गुंजायमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा स्थापना दिवस पर इतिहास, विचार और भविष्य का विराट खाका रखा • दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • लखनऊ में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा • “खून की आख़िरी बूंद तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष”—ए. के. शर्मा • नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने दिए कृषि, ऊर्जा, परिवहन व स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव • गौवंशों को आवारा नही बेसहारा कहें : प्रो0 गुरू प्रसाद सिंह • “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष से गोरखपुर हुआ गुंजायमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा स्थापना दिवस पर इतिहास, विचार और भविष्य का विराट खाका रखा • दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी जल्द से जल्द करा लें अपने आधार का प्रमाणीकरण   • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन •
Uncategorized English

कम्युनिटी हेल्थ अफसर अब हुये हाईटेक

B

Bhargav Bhargav

• 6288 views

धनञ्जय पाण्डे/ दैनिक इंडिया न्यूज़

ई.सी.आर.पी-2 के अंतर्गत लैपटॉप एवम प्रिंटर वितरण
एक जून से 30 जून 2022 तक 30 वर्ष से ऊपर के जनसँख्या में गैर संचारी रोगों के स्क्रीनिग का व्यापक अभियान
116 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों को मिला 116 (लैपटॉप, प्रिंटर) और 5 को टैबलेट

मऊ। ग्राम स्तर पर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। विभाग ने आप सभी को लैपटॉप, टैब और प्रिंटर देकर हाईटेक किया है। इसमें आप सभी को मरीजों के सूचनाओं को आंकड़ा में एकत्रित कर सरकार की ओर से दी जा रही नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था जनमानस को उपलब्ध कराना है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा निर्वहन करना होगा। यह कहना है सीडीओ राम सिंह वर्मा का। सीडीओ की अध्यक्षता में सभागार में लैपटॉप, टैब और प्रिंटर का वितरण किया गया।
आज के समय में ग्राम अस्तर पर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है, इसलिये सरकार ने आप सभी को लैपटॉप, टैब और प्रिंटर देकर हाई टेक किया है जिसमें आप सभी को मरीजों के सूचनाओं को डाटा में एकत्रित कर सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था जनमानस को उपलब्ध कराना है। आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पूरा निर्वहन करना होगा यह बातें सीडीओ राम सिंह वर्मा ने कही।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नरायन दुबे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी होने का मतलब आप की समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अफसर होने का मतलब अब आपको समाज की भलाई के बारे 24 घंटे सोचना और भलाई के लिये कार्य करना है। आज के समय में 30 वर्ष से ऊपर की जनसंख्या ज्यादातर गैर संचारी रोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कर्क रोग (कैंसर), मुंह का कैंसर, छाती का कैंसर और बच्चेदानी का कैंसर के शिकार होते जा रहे हैं। इन रोगों के कारण मनुष्य के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति आसानी से किसी भी रोग का शिकार हो जाता है। इन रोगों की स्क्रीनिंग कर उचित परामर्श के साथ डाटा आनलाइन फीड करना है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार पहले भी गैर संचारी रोगों के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों जगह संख्या काफी चिंताजनक है। जिसके लिए सरकार ने नगर से ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य चिकित्सा इकाईयों के लिये सब सेंटर और हेल्थ वेलनेश सेंटर स्वीकृति किया गया है। जहां सभी सीएचओ गैर संचारी रोगियों की देखभाल करके उनके आकडों को आनलाइन इकट्ठा करने उन्हें अपने पोर्टल पर फीड करने की शुरुआत करें। एक दिन में कम से कम 15 मरीजों को देखें और विभाग से मिलने वाली दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध करायें और उन्हें जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर रेफर करें।

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि जिले में शहर से ग्रामीण स्तर तक स्वीकृत 225 सब सेंटरों और हेल्थ वेलनेश सेंटर क्रियाशील हैं, जिसमें 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 3 नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों माध्यम से गैर संचारी रोगियों का 25 केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस) तथा शेष 71 पर कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।

डीसीपीएम ने बताया कि आगामी एक जून 2022 से 30 जून 2022 तक 30 वर्ष से उपर के जनसँख्या में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिग व्यापक अभियान चलाकर किया जायेगा। इसका आनलाइन डाटा फीडिंग भी किया जायेगा। इसके लिये इसमें आज 116 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 116 लैपटॉप, 5 टैब और 116 प्रिंटर सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!