ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • सुबह होते ही मैदान में उतरे भाजपा के विधायक प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव • जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • धान क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री हेतु किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण:अतुल सिन्हा • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का किया आह्वान, यूपी जीआईएस के लिए अभी से शुरू करें तैयारी • सुबह होते ही मैदान में उतरे भाजपा के विधायक प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव • जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर • डा0 भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए खेल का भंडार • धान क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री हेतु किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण:अतुल सिन्हा • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • जवान 100 दिन परिवार के साथ रह सकेंगे:अमित शाह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच

D

Dainik India News

• 6722 views
करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, नवाचार और रचनात्मकता का जीवंत मंच

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।विकास नगर स्थित करियर कॉन्वेंट कॉलेज में विज्ञान, गणित, कला, मानविकी, भूगोल एवं वाणिज्य विषयों पर आधारित एक भव्य शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सृजनात्मक सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स ने दर्शकों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि भविष्य की संभावनाओं की झलक भी दिखाई।

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शबाना खान एवं प्रधानाचार्य बाबी जॉन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजमत अली की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, नवाचार और प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए विजेता प्रोजेक्ट्स को ₹2000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की, जिससे छात्रों का उत्साह और भी बढ़ गया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “ऑपरेशन सिंदूर” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे केशव, कृतिका, प्रियंशी, चितिज एवं आशीष ने संयुक्त रूप से तैयार किया। यह प्रोजेक्ट अपनी अवधारणा, प्रस्तुति और सामाजिक संदेश के कारण दर्शकों में चर्चा का विषय बना रहा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा निर्मित ‘थार’ कार मॉडल ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसे हरिओम और अब्दुल्ला ने तैयार कर तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं ‘हेलमेट एटीएम’ मॉडल ने सुरक्षा और तकनीक के समन्वय को रेखांकित करते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस प्रदर्शनी की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने में नम्रता सक्सेना, शाहीन, साइरा, फराह, प्रतिभा, तबस्सुम, सुनीता, सुमित्रा, आयशा, सीमा एवं अपर्णा की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन एक शैक्षणिक उत्सव के रूप में स्थापित हुआ।

प्रदर्शनी ने यह सिद्ध किया कि करियर कॉन्वेंट कॉलेज न केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित है, बल्कि नवाचार, प्रयोग और व्यावहारिक ज्ञान को भी समान महत्व देता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनके भीतर छिपी वैज्ञानिक चेतना और तकनीकी सोच को मंच प्रदान करने में पूरी तरह सफल रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!