ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली आजादी का इतिहास सुनाने आयी है किताबें : जिलाधिकारी मऊ कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह सात माह में 23 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा:मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली आजादी का इतिहास सुनाने आयी है किताबें : जिलाधिकारी मऊ कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माफिया के कब्जे से मुक्त जमीनों पर बनेंगे गरीबों के आवास - सीएम योगी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह सात माह में 23 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा:मुख्यमंत्री
टैकनोलजी English

कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर

D

Dainik India News

6094 views
कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर

दैनिक इंडिया न्यूज़, बलिया।लोगों की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिस अधिकारी कभी-कभी अपने ही कर्तव्य पथ पर घायल हो जाते हैं। बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ऐसा ही एक दर्दनाक दृश्य देखने को मिला, जब प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे ट्राली की चपेट में आने से नगरा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के बाद मुस्लिम बस्ती में डीजे की तेज आवाज और नाच-गान से परेशान स्थानीय लोगों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी बिना विलंब किए स्वयं मौके पर पहुंचे, ताकि शांति और सौहार्द बना रहे। उन्होंने युवकों को साउंड बंद करने का निर्देश दिया और ट्राली को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था — जैसे ही वह संकरे रास्ते से दीवार से सटे निकल रहे थे, डीजे ट्राली अचानक चल पड़ी और वे दीवार तथा ट्राली के बीच फंस गए। तेज आवाज के बीच चालक उनकी चीख नहीं सुन पाया और थानाध्यक्ष लगभग पांच मीटर तक घसीटते चले गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह भयावह दृश्य देखा, तो चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वाहन को रोककर उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हंसुली (कॉलर बोन) और तीन पसलियां टूट चुकी थीं।

स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले जिला अस्पताल बलिया और फिर वहां से लखनऊ के वेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे नगरा थाना क्षेत्र में गम और चिंता का माहौल है। पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष की तत्परता और जिम्मेदारी ने एक बार फिर यह साबित किया कि वर्दी के पीछे एक ऐसा इंसान होता है, जो समाज की शांति के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!