ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्र घोसी के कई अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण • बिधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का किया निरीक्षण • भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • संकटकाल में भी पत्रकारों ने न छोड़ा कर्मपथ : सीएम योगी • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक-जितेन्द्र प्रसाद • जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ विधानसभा क्षेत्र घोसी के कई अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण • बिधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का किया निरीक्षण • भुखमरी अब इतिहास, मुसहर बस्तियों में भी त्योहार का उल्लास • मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • <em>सीएम.योगी ने कल्‍याण सिंह की पुण्‍यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण किया-जेपी सिंह</em> •
उत्तर प्रदेश सरकार English

कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

D

Dainik India News

• 6296 views
कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

सीएम डैशबोर्ड पर सुधार लाने पर जोर

लापरवाह कानूनगो और लेखपालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की वसूली प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कर-करेत्तर वसूली की स्थिति

बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार माह के सापेक्ष वसूली इस प्रकार रही:

व्यापार कर – 57.3%

स्टांप एवं पंजीयन – 103.3%

परिवहन कर – 79.75%

आबकारी – 94.89%

वन विभाग – 79%

खनन – 58.06%

भू-राजस्व – 44.26%

विद्युत देय – 55.45%

जिलाधिकारी ने जिन विभागों की वसूली कम पाई गई, उन्हें इस माह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

  • बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई

बैठक में 10 बड़े बकायेदारों की सूची की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तहसीलों से समन्वय स्थापित कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अमीन वार वसूली और तहसीलों की स्थिति

तहसील घोसी और मधुबन में औसत वसूली संतोषजनक रही।

तहसील सदर और मोहम्मदाबाद गोहना में औसत वसूली अपेक्षाकृत कम पाई गई।

जिलाधिकारी ने दोनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को अमीनों की कार्यशैली की जांच और नियमित मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया।

सीएम डैशबोर्ड पर ग्रेडिंग

समीक्षा में कई विभागों और धाराओं में स्थिति चिंताजनक पाई गई:

एमओयू मॉनिटरिंग – बी ग्रेड

आबकारी विभाग (राजस्व बनाम लक्ष्य) – बी ग्रेड

गन्ना मूल्य भुगतान – बी ग्रेड

अभिलेख त्रुटि सुधार – बी ग्रेड

धारा 116 – सी ग्रेड

धारा 34 – सी ग्रेड

भू आवंटन पट्टा – डी ग्रेड

जनसुनवाई आईजीआरएस – सी ग्रेड

स्वामित्व – सी ग्रेड

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अगले माह तक स्थिति सुधारकर ए ग्रेड लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर सख्ती

गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पाए जाने पर चीनी मिल अधिकारियों को इस माह के अंत तक शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

धारा 24 और 116 में लंबित आख्या पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को कानूनगो एवं लेखपालों की नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

धारा 24 के तहत दायर सभी अपीलों को दर्ज करने के भी आदेश दिए गए।

बैठक में उपस्थिति

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एआईजी स्टांप राकेश सिंह, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!