ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी ग्रामीणों का आरोप: 'अंधेर नगरी चौपट राजा', गांव में प्रधान की मनमानी से परेशान ग्रामीण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न बगैर हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान क्षेत्रीय समाज सेवक को स्थानीय लोगों ने दी बधाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री कल 25 सितम्बर, 2021 को ‘गरीब कल्याण मेला’ का शुभारम्भ करेंगे: जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित रेडरन मैराथन, युवा उत्सव में जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी ग्रामीणों का आरोप: 'अंधेर नगरी चौपट राजा', गांव में प्रधान की मनमानी से परेशान ग्रामीण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति एवं जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न बगैर हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान क्षेत्रीय समाज सेवक को स्थानीय लोगों ने दी बधाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज यात्रा का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ मुख्यमंत्री कल 25 सितम्बर, 2021 को ‘गरीब कल्याण मेला’ का शुभारम्भ करेंगे:
Uncategorized English

काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी

D

Dainik India News

3874 views
काजल यादव एक दिन के लिए बनीं मऊ की जिलाधिकारी

अभियोजन शाखा और महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के साथ की जनसुनवाई

सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति अपराध समाप्त करना है सपना: काजल यादव

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,मऊ, 14 अक्टूबर: मऊ जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बच्चों, विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 और "वूमेन एंड चिल्ड्रन फर्स्ट" कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने एक अनोखी पहल करते हुए काजल यादव, जो कि एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं, को एक दिन के लिए मऊ का जिलाधिकारी नामित किया।

नामित जिलाधिकारी काजल यादव ने जिला कार्यालय में जनसुनवाई की और संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अभियोजन शाखा और महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की। अभियोजन शाखा की समीक्षा के दौरान उन्हें बताया गया कि महिलाओं के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और बलात्कार के मामलों में इस माह कई दोषियों को सजा दिलाई गई है।

काजल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने अभियोजन विभाग से कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।

महिला कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5 में चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, और स्पॉन्सरशिप योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), और 102 (गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए हेल्पलाइन) के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने काजल यादव को हर संभव सहयोग प्रदान किया। उन्होंने काजल को योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराया, जिससे जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

मीडिया से बातचीत में काजल ने अपने भविष्य के सपनों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में भर्ती होकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को समाप्त करना है। काजल यादव 10वीं कक्षा की छात्रा हैं और उनका समाज सेवा का सपना भी है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनसुनवाई के लिए आए आम जन भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!