ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं-आचार्य प्रेम त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  • जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं-आचार्य प्रेम त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  • सीएसडी सहारा जूनियर जंक्शन ने मनाया बाल दिवस मेला, दिन भर मनोरंजक गतिविधियां चलीं • सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  • जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • गांव के लोगों का सरकार से दो टूक, अगर कूड़ा घर नहीं हटा तो करेंगे रोड जाम • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ में विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी संपन्न

D

Dainik India News

• 8049 views
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी, मऊ में विराट किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी संपन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । कृषि की नवीनतम तकनीकों को किसानों के द्वार तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी तथा कृषि संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी, पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ विजेंद्र सिंह, माननीय कुलपति, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार गुप्ता तथा मेले की अध्यक्षता निदेशक प्रसार कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या ने किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के 15 से ज्यादा स्टाल लगाए गए तथा जनपद के कुल 800 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया।


मेले का शुभारंभ फीता काटकर माननीय कुलपति ने किया। उन्होंने अपने अभिभाषण में कृषि को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्र केंद्र पर चल रहे विभिन्न परियोजना जैसे डीएसआर तकनीक, प्राकृतिक खेती, सीआरएम, सीएफएलडी योजनाओं की काफी तारीफ की। उन्होंने केंद्र को राष्ट्रीय स्तर का एक शोध संस्थान बताया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किसानों को नई तकनीकों से जुड़ने के लिए तथा सरकार द्वारा कृषि पर अधिक ध्यान देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी राव ने बत्तख पालन के साथ मछली पालन का जीवंत प्रदर्शन देखकर केंद्र के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ सी वर्मा ने केंद्र पर चल रहे बकरी पालन, कुकुट पालन, मधुमक्खी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, नाडेप कंपोस्ट, अजोला तथा विभिन्न प्रकार के फसल संग्रहालय पर प्रकाश डाला और किसानों को इससे रूबरू कराया। जिला उद्यान अधिकारी श्री संदीप गुप्ता ने केंद्र पर स्थापित हो रही हाईटेक नर्सरी में रूपये एक करोड़ 91 लाख अपने विभाग द्वारा मदद की। श्री एस पी श्रीवास्तव उपनिदेशक कृषि ने कृषि विभाग की योजनाओं के विषय में किसानों को परिचित कराया। रिचा चौधरी अपर निदेशक मत्स्य विभाग ने मछली की योजनाओं तथा मछली द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के पकवान पर प्रकाश डाला। मेले का मुख्य आकर्षण दलहनी, तिलहनी एवं सब्जियों का बीज था। किसानों को मौसमी सब्जियों का बीज तथा मूंग का बीज निशुल्क वितरित किया गया। किसानों को लंच पैकेट के साथ विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त गमछा भी निशुल्क प्रदान किया गया। मेले में स्टाल लगाने वालों में कृषि विभाग, इफको, मत्स्य विभाग, बीज विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया, कृषि विज्ञान केंद्र बलिया, केवीके गाज़ीपुर, केवीके आजमगढ़, केवीके मऊ, एपीओ, मीना शुक्ला द्वारा स्टाल लगाया गया।


मेले में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, रिचा चौधरी एडीशनल डायरेक्टर मत्स्य, एसपी श्रीवास्तव उपनिदेशक कृषि, हर्षवर्धन सिंह एरिया मैनेजर इफको, डा. संजय कुमार निदेशक भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अंगद प्रसाद, लाल पंकज सिंह, डा. हिमांशु राय, डा. चंदन सिंह, डा. जितेंद्र कुशवाहा, डा. ज्ञानदीप गुप्ता, आरके सिंह, आलोक कुमार, दीपक प्रकाश, सुनील कुमार का योगदान काफी सराहनीय रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!