ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे का नोएडा में असर: चार प्रमुख संस्थान किए गए सील, पूरे शहर में मचा हड़कंप, जानिए एक्शन का कारण UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट प्रदेश के विद्या समीक्षा केंद्रों को जल्द मिलेगी टोल फ्री नंबर की कवरेज वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे का नोएडा में असर: चार प्रमुख संस्थान किए गए सील, पूरे शहर में मचा हड़कंप, जानिए एक्शन का कारण UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश सरकार English

केनाल विभाग के AE की शह पर फसल घोटाला, 1.5 लाख की धान की फसल पर उठा विवाद

D

Dainik India News

4949 views
केनाल विभाग के AE की शह पर फसल घोटाला, 1.5 लाख की धान की फसल पर उठा विवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,हरदोई। जनपद में सारदा नहर लखनऊ मेन ब्रांच स्थित सिकरोहरी नहर कोठी में लगभग 4 एकड़ भूमि पर धान की खेती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर बाउंड्री वॉल के साथ गेट में ताला लगा हुआ है। आश्चर्यजनक रूप से 3 एकड़ में धान की फसल उगाई गई, जिसे असिस्टेंट इंजीनियर (AE) राजेंद्र प्रसाद की शह पर लगाया गया बताया जा रहा है।

मामले की पड़ताल के दौरान पत्रकार बृज भूषण अवस्थी द्वारा पूछताछ किए जाने पर AE राजेंद्र प्रसाद ने पहले कहा कि इस मामले पर कार्यवाही चल रही है। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि धान की फसल चोर काट ले गए। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब पूरी भूमि बाउंड्री वॉल से घिरी है और मेन गेट पर ताला लगा हुआ है, जिसकी चाबी स्वयं AE साहब के पास थी, तो चोरी कैसे संभव हुई?

सूत्रों के अनुसार, यह खेल वर्षों से चल रहा है। सबसे बड़ी अनियमितता यह है कि धान की फसल की नीलामी की सूचना किसी भी अखबार में प्रकाशित नहीं की गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। इस मामले ने केनाल विभाग में फैले भ्रष्टाचार और मिलीभगत को उजागर कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि पर खेती के नाम पर वर्षों से विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से फसल घोटाला चल रहा है। अब सवाल यह है कि क्या उच्च अधिकारी इस पर उचित जांच करेंगे या यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह दबकर रह जाएगा।


जनता और जागरूक नागरिकों ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके और सरकारी भूमि का दुरुपयोग रोका जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!