ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण • महाकुंभ मीडिया सेंटर: उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण और सुविधाओं का संगम • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • Freedom of expression,freedom of speech • गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन • रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-जेपी सिंह • आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण • महाकुंभ मीडिया सेंटर: उच्च गुणवत्ता वाले प्रसारण और सुविधाओं का संगम • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • Freedom of expression,freedom of speech • गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार

D

Dainik India News

• 6874 views
ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार

◆मास्टर प्लान लेवल कमर्शियल प्लॉटिंग स्कीम के जरिए ग्रेटर नोएडा में आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों के संचालन का मार्ग होगा प्रशस्त

◆सीएम योगी के विजन अनुसार, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी, ई-ऑक्शन के जरिए आवंटन प्रक्रिया होगी पूर्ण

◆स्कीम के तहत 22 प्लॉट्स का होगा आवंटन, 2313.47 से लेकर 12000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के लिए 8 दिसंबर निर्धारित की गई है अंतिम तिथि

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 29 नवंबर। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक उन्नति के साथ ही उन्नत नागरिक सुविधाओं युक्त प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयास कर रही योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के विकास पर विशेष तौर पर बल दे रही है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र फिलहाल देश समेत दुनिया के सबसे उत्तम निवेश गंतव्य के तौर पर उभर कर आ रहा है और जेवर एयरपोर्ट समेत यहां तमाम अवसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास इसका मुख्य कारण है। विकास की इसी गति को नागरिक सुविधाओं से जोड़ते हुए योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम के जरिए आर्थिक व व्यापारिक गतिविधियों के संचालन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। सीएम योगी की मंशा अनुरूप, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस स्कीम के जरिए प्लॉट आवंटन के आवेदन मांगे हैं जिसे ई-ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए पूर्ण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कमर्शियल प्लॉट स्कीम के तहत 2313.47 से लेकर 12000 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त होगा जिससे इस क्षेत्र में विकास व नागरिक सुविधाओं के स्तर में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि इस प्लॉट आवंटन स्कीम में रजिस्टर करने के लिए अंतिम तिथि 8 दिसंबर निर्धारित की गई है तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ई-टेंडरिंग पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

2.19 करोड़ से लेकर 10.17 करोड़ रुपए निर्धारित की गई ईएमडी

कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम (एफएआर-4.0) के जरिए ग्रेटर नोएडा स्थित 22 प्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सेक्टर डेल्टा-2 के 2313.47 स्क्वेयर मीटर के 5 प्लॉट्स, सेक्टर अल्फा-2 के लिए 2580 स्क्वेयर मीटर के 5 प्लॉट्स, सेक्टर अल्फा-2 में ही 11500 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट, सेक्टर इकोटेक-12 में 12000 स्क्वेयर मीटर, टेक्नोजोन-8 में 10000 स्क्वेयर मीटर, सेक्टर 12 में 10400 स्क्वेयर मीटर के 6 प्लॉट्स, सेक्टर 10 में 10600 मीटर स्क्वेयर के 3 प्लॉट्स तथा सेक्टर 10 में 9250 स्क्वेयर मीटर का प्लॉट शामिल है। इन प्लॉट्स के लिए अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) 2.19 करोड़ से लेकर 10.17 करोड़ रुपए के बीच निर्धारित की गई है। 

ग्रेटर नोएडा के गांवों का होगा 'डोर टू डोर सर्वे'

ग्रेटर नोएडा के गांवों में औद्योगिक विकास प्राधिकरण डो टू डोर सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा इस विषय में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल माध्यम से लैंड ऑ़डिट व डो टू डोर सर्वे कराने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को आबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के गांवों में ड्रोन एरियल सर्वे की तैयारी भी चल रही है, ऐसे में कंसल्टेंट एजेंसी न केवल इस सर्वे से प्राप्त आंकड़ों का संकलन करेगी बल्कि डोर टू डोर सर्वे के लिए जरूरी प्रक्रिया को क्रियान्वित व निर्दिष्ट करेगी। उल्लेखनीय है कि कार्य प्राप्त करने वाली कंसल्टेंट एजेंसी को एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा जिसे डोर टू डोर इन्फॉर्मेशन कलेक्शन, बाउंड्री डिजिटाइजेशन व सर्वे, मैपिंग व रिपोर्टिंग जैसे कार्यों को अंजाम देना होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!