ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति • एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • पहले भर्ती प्रक्रिया पर उठते थे सवाल, अब प्रतिभा को मिलता है सम्मान: सीएम योगी • रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय • खेलेगा भारत- बढ़ेगा भारत, खेलो और स्वस्थ रहो-देश होगा उन्नत- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात • राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति • एक सफारी वाहन से 276.48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर,दो शातिर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • पहले भर्ती प्रक्रिया पर उठते थे सवाल, अब प्रतिभा को मिलता है सम्मान: सीएम योगी • रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में • ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय • खेलेगा भारत- बढ़ेगा भारत, खेलो और स्वस्थ रहो-देश होगा उन्नत- जितेन्द्र प्रताप सिंह • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6063 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने अभियोजन पक्ष एवं पुलिस को आपस में समन्वय कर मामलों के यथाशीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

 मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अभियोजन शाखा के सरकार के 100 दिन के कार्य योजना के अंतर्गत मामलों के निस्तारण की स्थिति पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बारी-बारी गैंगेस्टर एक्ट, पास्को, एस0सी0/एस0टी0, महिला संबंधित अपराधों एवं जहरीली शराब के मामलों पर अबतक अभियोजन पक्ष द्वारा की गई कार्रवाइयों पर विस्तार से समीक्षा की। कई मामलों में गवाही न हो पाने से मामलों के निस्तारण में देरी होने की बात सामने आई। चर्चा के दौरान अभियोजन पक्ष एवं पुलिस के मध्य आपसी समन्वय में भी कमी नजर आई, जिससे कई गवाहों की उपस्थिति नही हो पाई। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित अभियोजन पक्ष एवं पुलिस पक्ष को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, जिसके माध्यम से अभियोजन पक्ष गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु पुलिस से संपर्क साधकर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने थाना स्तर पर भी इस काम के लिए तत्परता लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एस0सी0/एस0टी0 के ऐसे मामलों में जिसमें बार-बार बुलाने पर भी पीड़ित/पीड़िता के कोर्ट में उपस्थित न हो,उनके खिलाफ कोर्ट द्वारा जारी वारंट को तमिला कराने एवं पक्षकार को कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, साथ ही अभियोजन पक्ष को सुनवाई हेतु कम दिनों की डेट लेकर मामलों के यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अभियोजन शाखा के 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
 बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, उप जिलाधिकारी मधुबन, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त थाना अध्यक्ष, प्रभारी जे0डी0, डी0जी0सी0, समस्त ए0डी0जी0सी0, समस्त विशेष लोक अभियोजक एवं समस्त ए0पी0ओ0 उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!