ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी भीषण आग, आसमान में दूर तक दिखा धुएं का दिखा अम्बार UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई मांगो को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएसन मंडल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को 'सोलर एक्सप्रेस-वे' बनाएगी योगी सरकार प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति मऊ पुलिस ने आठ वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार विकास और विश्वास की नई राह:ओपी श्रीवास्तव AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी भीषण आग, आसमान में दूर तक दिखा धुएं का दिखा अम्बार UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह बजट पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दी बधाई मांगो को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएसन मंडल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को 'सोलर एक्सप्रेस-वे' बनाएगी योगी सरकार
राजनीति English

चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह

ब्यूरो डीडी इंडिया

5895 views
चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह
यूपी के लोगों को झांसा नहीं दे पाएंगे दिल्‍ली वाले संजय सिंह
अपने झूठ के बोझ तले दबते जा रहे हैं आम आदमी पार्टी के नेता

यूपी पर दाग नहीं लगा पाएंगे कोविड में मेडिकल उपकरण घोटाला करने वाली दिल्‍ली सरकार के झूठे नेता

सिद्धार्थनाथ
कैबिनेट मंत्री ने पूछा अपने झूठे आरोप के लिए कोर्ट में कब हाजिर होंगे संजय सिंह।

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

कोविड के मुश्किल वक्‍त में मेडिकल उपकरण खरीद घोटाला करने वाले दिल्‍ली सरकार के नेता यूपी पर दाग नहीं लगा पाएंगे। दिल्‍ली को पानी के लिए तरसाने वाली केजरीवाल सरकार के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यह बातें शुक्रवार को योगी सरकार के प्रवक्‍ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही।

उन्होंने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि यूपी से तुलना करने वाले आप के नेताओं को अपनी सरकार में चार साल में महज 378 नौकरियों का आंकड़ा सामने रखना चाहिए । दिल्‍ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक केजरीवाल सरकार ने फरवरी 2015 से अप्रैल 2019 तक महज 378 नौकरियां दी हैं जबकि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े 4 लाख युवाओं को नौकरियां दी ।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अपने झूठ के बोझ तले दब गए हैं। यूपी के 6 जिलों से भी कम आबादी वाले दिल्‍ली को संभालने में नाकाम आम आदमी पार्टी अपनी खामियां छिपाने के लिए झूठी बयानबाजी कर यूपी के लोगों को ठगने की कोशिश कर रही है। संजय सिंह शायद भूल रहे हैं, कि उत्‍तर प्रदेश देश और दुनिया को नेतृत्‍व देने वाली मिट्टी है। यहां आपकी दाल नहीं गलने वाली।

उन्‍होंने कहा कि अपने ही बनाए झूठ के दलदल में आप के नेता इस कदर फंस गए हैं कि समझ नहीं पा रहे हैं कि क्‍या बोलना है और क्‍या नहीं। आप के सांसद जिस कंपनी को ब्‍लैक लिस्‍टेड बता कर यूपी पर लांछन लगाने का प्रयास करते हैं उसी कंपनी के साथ दिल्‍ली जल बोर्ड में काम करता है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछा कि रश्मि मेटालिक्‍स कंपनी पर झूठे आरोपों के मामले में संजय सिंह कोर्ट में कब हाजिर होंगे।झूठे आरोप लगा रहे आप के सांसद कोर्ट से भाग रहे हैं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!