ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की • लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ • एक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न • प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल/साबुत चना, खाद्य तेल एवं खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण • सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए-जेपी सिंह • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य: मुख्यमंत्री • जेपी सिंह की अध्यक्षता में उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पाठ्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न, • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की • लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ • एक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न • प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल/साबुत चना, खाद्य तेल एवं खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण • सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए-जेपी सिंह • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य: मुख्यमंत्री • जेपी सिंह की अध्यक्षता में उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पाठ्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न, •
लेख / शोध English

जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक

D

Dainik India News

• 7028 views
जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए  दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक

समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़,गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो पोलियोग्रस्त मासूम भाइयों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने इन बच्चों की दादी से इलाज के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार भरपूर सहायता करेगी। इसे लेकर सीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात करना और उनकी समस्याएं जानकर निस्तारण कराना सीएम योगी की दिनचर्या में शामिल रहता है। शनिवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन में करीब साढ़े तीन सौ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थानांतर्गत सेखा बभनौली से आईं भागीरथी देवी के साथ आए दो मासूम बच्चों (दस वर्षीय आयुष और आठ वर्षीय पीयूष) को देख सीएम योगी उनसे पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं। पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला। मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या ये बिलकुल भी नहीं चल पाते हैं। दादी ने बताया कि दस-बीस कदम तक। इस पर मुख्यमंत्री ने आयुष को चलने का प्रयास करके दिखाने को कहा। लंगड़ाते हुए वह दो चार कदम चला तो सीएम योगी भावुक हो उठे और भागीरथी देवी से दोनों बच्चों के इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने पीजीआई लखनऊ में इलाज चलने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से देखने और आयुष्मान कार्ड न होने की दशा में कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों मासूम भाइयों को दुलारा और खूब आशीर्वाद भी दिया। 

इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान (पोलियोग्रस्त दोनों बच्चों के पिता) की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों द्वारा जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की। इस पर सीएम ने पुलिस अफसरों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। 

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गौशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर सीएम योगी ने गोवंश को उनके विभिन्न नामों से पुकारा। सीएम योगी की आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए। सीएम योगी ने उन्हें दुलारकर अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!