ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल • एक्जिट पोल द्वारा बी जे पी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह • गुरुसत्ता : साधना का आलोक, तत्त्वबोध की अनुभूति और जीवन का अक्षय आधार • शासन द्वारा आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित दिये गये निर्देश • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने संस्कृत उन्नयन एवं सम्भाषण कार्यशाला का किया आयोजन • रक्षा मंत्री आज होंगे लखनऊ में, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल • एक्जिट पोल द्वारा बी जे पी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह • गुरुसत्ता : साधना का आलोक, तत्त्वबोध की अनुभूति और जीवन का अक्षय आधार • शासन द्वारा आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित दिये गये निर्देश • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • “सुस्ती पर सर्जिकल स्ट्राइक—सीएम के तेवर से प्रशासन में हड़कंप” • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • संस्कृतभारती अवधप्रान्त ने संस्कृत उन्नयन एवं सम्भाषण कार्यशाला का किया आयोजन •
Uncategorized English

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण,

D

Dainik India News

• 6959 views
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण,

शासन द्वारा बंदियों को दी जाने वाली समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज,मऊ । आज जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर, जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। इस दौरान जेल परिसर स्थित रसोईघर के अलावा पुरुष,महिला एवं किशोर बैरक तथा कारागार परिसर स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण संयुक्त टीम द्वारा किया गया।निरीक्षण के समय संयुक्त टीम द्वारा बन्दियो के आपराधिक रिकार्ड, सजा की स्थिति तथा जमानत की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को ऐसे बंदियों को चिन्हित करने, जिनके पास वकील नही हैं,उन्हें यथाशीघ्र यह सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। संयुक्त टीम द्वारा रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक को मीन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बंदियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। किशोर बैरक, जिसमें 18 से 21 वर्ष के बंदियों को रखा जाता है एवं जिसमें वर्तमान में कुल 30 बंदी विभिन्न अभियोगो में बंद हैं,के निरीक्षण के दौरान 1 बंदी नियमानुसार निर्धारित उम्र सीमा के अंतर्गत नहीं पाए जाने पर संयुक्त टीम ने उसे बाल सुधार गृह में भेजने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा बंदियों से उनकी समस्याओं के साथ ही शासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गए। जिला कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कुल 12 मरीज भर्ती पाए गए एवं चिकित्सक भी उपस्थित मिले।संयुक्त टीम द्वारा कारागार के चिकित्सक को निर्देशित किया गया कि बन्दियों का समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे। यदि किसी को कोई दिक्कत/परेशानी महसूस हो तो उसके अनुसार इलाज कराए।
वर्तमान में जिला कारागार में कुल 744 बंदी विभिन्न अभियोगों में बंद हैं, जिनमें 22 महिला बंदी भी शामिल है। कुल बंदियों में से 342 पुरुष एवं 5 महिला बंदी दोष सिद्ध में निरुद्ध है तथा 349 पुरुष, 17 महिला एवं 30 किशोर बंदी अभी विचाराधीन है। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक प्राधिकरण सेवा के सचिव अभिनय कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!