ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती, बड़े बकायेदार का सीमेंट गोदाम सील किया, कुर्की की चेतावनी • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। • बृक्षारोपण अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने अवाला का पेड़ लगा कर अभियान का शुभारंभ किया • <em>बंगो लोक भारती के प्रयास से "बंगाली महासभा " का गठन</em> • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी • हरदोई तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस • राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती, बड़े बकायेदार का सीमेंट गोदाम सील किया, कुर्की की चेतावनी • "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • सूचना- सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि डीडी इंडिया न्यूज ने अपना लोगो और प्रेस आई डी कार्ड की डिजाइन बदल दिया है। • बृक्षारोपण अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने अवाला का पेड़ लगा कर अभियान का शुभारंभ किया • <em>बंगो लोक भारती के प्रयास से "बंगाली महासभा " का गठन</em> • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां

D

Dainik India News

• 5438 views
SSB और केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के संयुक्त तत्वाधान में गूंजी ‘वंदे मातरम्’ की स्वर लहरियां

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।भारतीय सशस्त्र सीमा बल (SSB) और केवी के शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य देशभक्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण गर्व, उल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना से भर उठा।

SSB के जवानों ने अपने बैंड और देशभक्ति गीतों से ऐसी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं कि पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। “ऐ मेरे वतन के लोगों” और “सरफरोशी की तमन्ना” जैसे गीतों ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की आँखों में गर्व और भावनाओं की चमक भर दी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का अमर प्रतीक है। आज एस एस बी के वीर जवानों ने इस अमर भावना को पुनः जीवंत कर दिया है।”

समारोह के अंत में प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने भारतीय सीमा सशस्त्र बल के अधिकारियों और जवानों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “आपकी देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण भावना हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। विद्यालय परिवार आपके इस प्रयास के लिए हृदय से आभारी है।”

इस अवसर पर यूपी शिक्षक समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और देशभक्ति जब साथ चलते हैं, तभी सशक्त भारत का निर्माण होता है।

कार्यक्रम का समापन एस एस बी बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच सामूहिक “वंदे मातरम्” गान के साथ हुआ। विद्यालय का हर कोना देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया और वातावरण जयघोषों से गूंज उठा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!